{"_id":"5c7113babdec224af7152437","slug":"star-badminton-player-pv-sindhu-became-first-woman-to-co-pilot-tejas","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, लड़ाकू विमान 'तेजस' उड़ाने वाली बनीं पहली महिला","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, लड़ाकू विमान 'तेजस' उड़ाने वाली बनीं पहली महिला
Sat, 23 Feb 2019 03:04 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 23 Feb 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु ने शनिवार को एयरो इंडिया शो में स्वदेश निर्मित लड़ाकू विमान तेजस से उडा़न भरकर अपनी उपलब्धियों में एक और कीर्तिमान जोड़ लिया है। सिंधूुतेजस उड़ाने वाली पहली महिला बन गई हैं। उड़ान पूरी करने के बाद सिंधु ने तेजस को 'असली हीरो' करार दिया।
विज्ञापन
अपने बुलंद हौंसले के साथ 40 मिनट तक आसमान का चक्कर लगाने के बाद उन्होंने संवाददाताओं को बताया, 'तेजस उड़ाने वाली पहली महिला बनकर मैं बेहद खुश हूं। यह दिन महिलाओं को समर्पित है। इसलिए मैं इस दिन को हमेशा याद रखूंगी।'
विज्ञापन
तेजस की प्रशंसा करते हुए सिंधु ने कहा कि स्वदेश निर्मित यह विमान असली हीरो है। उन्होंने कहा कि यह एक अद्भुत अनुभव रहा और मुझे सह-पायलट बनने का अवसर मिला। उन्होंने कहा, 'यह निश्चित रूप से एक शानदार अनुभव और बेहतरीन मौका था। मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं कि कैप्टन सिद्धार्थ ने मुझे सभी स्टंट दिखाए।'
विज्ञापन
कैप्टन सिद्धार्थ मुख्य पायलट थे। यह पूछे जाने पर कि क्या वह चाहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गगनयान यात्रा कार्यक्रम के तहत एक महिला अंतरिक्ष की पहली यात्रा करें, इसपर सिंधु ने कहा कि यह निर्णय केंद्र सरकार को लेना है।
उन्होंने कहा, 'इस संबंध में निर्णय उन्हें (केंद्र सरकार को) लेना है, लेकिन निश्चित रूप से वे बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।' सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत और भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर के विजय राघवन भी तेजस से उड़ान भर चुके हैं।