{"_id":"8f3f108d510e4e26e1022182fbf97d51","slug":"srinivasan-may-re-elected-as-bcci-chief-unopposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री से हारा बोर्ड, फिर बन सकते हैं BCCI अध्यक्ष","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्री से हारा बोर्ड, फिर बन सकते हैं BCCI अध्यक्ष
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 20 Sep 2013 03:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी मर्जी से कुछ समय के लिए अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ने वाले श्रीनिवासन फिर से बीसीसीआई का चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
विज्ञापन
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के बाद विवादों में घिरे बीसीसीआई सअध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि वह 29 सितंबर को चेन्नई में होने वाले बोर्ड के चुनाव में शीर्ष पद के लिए लड़ेंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से स्वनिर्वासित श्रीनिवासन के लिए अच्छी खबर यह है कि उन्हें एक अतिरिक्त साल के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना जा सकता है। चेन्नई में 29 सितंबर को बीसीसीआई की होने वाली वार्षिक आम बैठक चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
दक्षिण में छह में से पांच हैं साथ
वह इस बात से पूरी तरह आश्चस्त हैं कि साउथ जोन में छह में से पांच संघ पूरी तरह से उनके साथ हैं। दक्षिण में गोवा को छोड़ कर्नाटक, केरल, हैदराबाद, आंध्र और तमिलनाडु उनके समर्थन में हैं।
बीसीसीआई की मार्केटिंग कमेटी की मुंबई में हुई बैठक में हिस्सा लेने के बाद श्रीनिवासन ने कहा, "मैं फिर से (अध्यक्ष के दोबारा चुनाव) चुनाव लड़ूंगा। आप मीडिया वाले हो और सभी मेरे पक्ष और विपक्ष में संख्या बता रहे हो।"
श्रीनिवासन बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए तीसरी बार चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं जो कि बोर्ड के किसी अध्यक्ष द्वारा दो साल पूरा कर लेने के बाद एक और साल के नियम के अंतर्गत है। श्रीनिवासन दो साल का अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रिंसिपल और उनका दामाद गुरुनाथ मैयप्पन का नाम आने के बाद से श्रीनिवासन भारी दबाव में हैं।
तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के भी अध्यक्ष श्रीनिवासन ने इस कारण जून में बीसीसीआई अध्यक्ष पद से खुद को कुछ समय के लिए अलग कर दिया था जिसके बाद पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई थी।
नए प्रायोजक की तलाश में बीसीसीआई
दूरसंचार कंपनी एयरटेल द्वारा अपने अनुबंध का नवीनीकरण नहीं करने के फैसले के बाद बीसीसीआई ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रायोजन अधिकार के लिए टेंडर जारी किया।
बीसीसीआई के सचिव संजय पटेल ने कहा, "बोर्ड ने अक्टूबर 2013 से 31 मार्च 2014 तक बीसीसीआई के अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मैचों के टाइटल स्पांसर के लिए टेंडर जारी किया है। अधिकारों के लिए शुल्क प्रति अंतरराष्ट्रीय मैच के आधार पर दिया जाएगा।"