{"_id":"61050118955bd3156439ab7e","slug":"srilankan-all-rounder-isuru-udana-announces-retirement-from-international-cricket","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अचानक से लिया संन्यास, कहा- नई पीढ़ी को रास्ता देने का समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलान: श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अचानक से लिया संन्यास, कहा- नई पीढ़ी को रास्ता देने का समय
Sat, 31 Jul 2021 01:21 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 31 Jul 2021 01:21 PM IST
सार
33 वर्षीय श्रीलंकाई क्रिकेटर इसुरु उदाना ने शनिवार को इस बात की घोषणा करते हुए तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
इसुरु उडाना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर इसुरु उदाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 33 वर्षीय क्रिकेटर ने शनिवार को इस बात की घोषणा करते हुए तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया।
विज्ञापन
उदाना ने अपने संदेश में लिखा, 'मुझे लगता है अब वक्त आ गया है जब मैं नई पीढ़ी को रास्ता दूं।' श्रीलंकाई ऑलराउंडर ने अपने सभी चाहने वालों को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद दिया और यह भी कहा कि उन्हें श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है और वह आगे भी अपने साथी खिलाड़ियों की मदद करते रहेंगे।
विज्ञापन
Thank you very much ❤️. Love you all. Stay safe. #goodbye #IZY17 pic.twitter.com/4dXt72bMn0
— Isuru Udana (@IAmIsuru17) July 31, 2021
विज्ञापन
बता दें कि उदाना ने श्रीलंका की तरफ से 21 एकदिवसीय और 35 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे। इस दौरान उन्होंने दोनों प्रारूपों में 18 और 27 विकेट हासिल किए, साथ ही 237 और 256 रन भी बनाए।
उदाना हाल ही में भारत के खिलाफ खत्म हुई टी-20 सीरीज का भी हिस्सा थे, हालांकि वह दो मैचों में एक भी विकेट हासिल नहीं कर पाए।