फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan batsman Bhanuka Rajapaksa retired after playing 23 matches surprised Lasith Malinga pleads to reconsider

Sri Lanka Cricket: श्रीलंका के बल्लेबाज ने 23 मैच खेलने के बाद ही लिया संन्यास, हैरान मलिंगा ने कहा-ऐसा मत करो

Wed, 05 Jan 2022 04:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 05 Jan 2022 04:20 PM IST
सार

श्रीलंका के क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार (पांच जनवरी) को श्रीलंकाई क्रिकेट को एक पत्र भेजा। 30 साल के भानुका ने 23 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
Sri Lankan batsman Bhanuka Rajapaksa retired after playing 23 matches surprised Lasith Malinga pleads to reconsider
भानुका राजपक्षे और लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के क्रिकेटर भानुका राजपक्षे ने अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार (पांच जनवरी) को श्रीलंकाई क्रिकेट को एक पत्र भेजा। 30 साल के भानुका ने 23 अंतरराष्ट्रीय खेलने के बाद ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया। श्रीलंका के लिए दिग्गज खिलाड़ी लसिथ मलिंगा उनके इस फैसले से काफी हैरान हुए। उन्होंने भानुका से फैसले पर विचार करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


भानुका ने संन्यास लेते हुए अपने पत्र में लिखा, "मैंने एक खिलाड़ी, पति के रूप में अपनी स्थिति पर बहुत सावधानी से विचार किया है। पितृत्व और संबंधित पारिवारिक दायित्वों को देखते हुए यह निर्णय ले रहा हूं।" राजपक्षे ने श्रीलंका के लिए पांच वनडे और 18 टी20 मुकाबलों में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने दोनों वनडे में एक अर्धशतक की मदद से 89 और 18 टी20 में दो अर्धशतकों की मदद से 320 रन बनाए।
विज्ञापन


फिटनेस के डर से भानुका ने लिया संन्यास?
भानुका राजपक्षे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 में हिस्सा लिया था। वे टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। भानुका ने आठ मैचों में 155 रन बनाए थे। बोर्ड ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए फिटनेस चुनौतियां बढ़ा दी हैं और राजपक्षे को डर है कि इससे उनका खेल प्रभावित हो सकता है। उनके संन्यास के पीछे एक कारण यह भी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलिंगा ने क्या कहा?
श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर लसिथ मलिंगा ने इस मामले पर खुलकर बात की और राजपक्षे से संन्यास लेने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा। उन्होंने कहा कि राजपक्षे को ऐसा नहीं करना चाहिए। मलिंगा ने ट्वीट किया कि अंतरराष्ट्रीय चुनौतियां खिलाड़ियों के सामने कई सारी मुश्किलें लाती हैं। वे चाहते हैं कि यह 30 वर्षीय बल्लेबाज देश का प्रतिनिधित्व करते रहे। टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।



भानुका का फर्स्ट क्लास करियर का काफी शानदार रहा है। उन्होंने 77 फर्स्ट क्लास मैचों में 36.49 की औसत से 4087 रन बनाए। इस दौरान नौ शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं। लिस्ट ए के 120 मैचों में भानुका ने 27.86 की औसत से 2842 रन बनाए हैं। उन्होंने लिस्ट ए में तीन शतक और 16 अर्धशतक जड़े हैं। टी20 मैचों की बात करें तो 105 मुकाबलों में 23.60 की औसत और 10 अर्धशतकों की मदद से 1912 रन बनाए। फर्स्ट क्लास में उनके नाम 47, लिस्ट ए में 15 और टी20 में 27 विकेट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed