फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lankan All rounder Chamika Karunaratne banned for a year fined 4 lakh for breaking disciplinary action

SL Cricket: नागिन डांस करने वाले श्रीलंकाई खिलाड़ी पर लगा एक साल का बैन, चार लाख का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Thu, 24 Nov 2022 12:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Nov 2022 12:14 PM IST
सार

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने चमिका करुणारत्ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए एक साल का बैन लगा दिया है। इसके साथ ही उन पर लगभग चार लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 
 

विज्ञापन
Sri Lankan All rounder Chamika Karunaratne banned for a year fined 4 lakh for breaking disciplinary action
चमिका करुणारत्ने - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने पर एक साल का बैन लगाया है। इसके साथ ही उन पर 50 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग चार लाख रुपये) का जुर्माना भी लगाया गया है। चमिका करुणारत्ने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है। उनके ऊपर अनुशासन तोड़ने के आरोप लगे थे। इसके बाद तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया था। जांच समिति ने करुणारत्ने को दोषी पाया। इसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


करुणारत्ने ने अनुशासन से जुड़े कई नियम तोड़े हैं। जांच में उनके ऊपर लगाए गए सभी दोष सही पाए गए हैं। 

इस मामले पर बयान जारी करते हुए श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया "करुणारत्ने ने जिन नियमों का उल्लंघन किया है। उसकी गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, जांच पैनल ने अपनी रिपोर्ट में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति से उन्हें कड़ी चेतावनी देने और एक ऐसी सजा देने की सिफारिश की है जिसका उनके करियर पर ज्यादा प्रभाव न पड़े। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि वह दूसरी बार नियमों का उल्लंघन करने से बचें।" 
विज्ञापन


"जांच पैनल की रिपोर्ट और सिफारिशों के बाद श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की कार्यकारी समिति ने करुणारत्ने के क्रिकेट के सभी रूपों में भाग लेने से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है, और उन्हें एक साल की अवधि के लिए निलंबित किया जाएगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


करुणारत्ने ने ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप में सात मैचों में तीन विकेट लिए। साथ ही बल्लेबाजी का मौका मिलने पर भी प्रभावित किया था। एशिया कप में बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की जीत के बाद उन्होंने जमकर नागिन डांस किया था। इसकी तस्वीरें वायरल होने के बाद वह काफी चर्चा में रहे थे। 


करुणारत्ने से पहले श्रीलंका के बल्लेबाज धनुष्का गुणतिलका काफी विवादों में रहे थे। उन पर ऑस्ट्रेलिया में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे थे। इस मामले पर सुनवाई चल रही है। हालांकि, फिलहाल गुणतिलका को जमानत मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed