फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka vs New Zealand second test match second day match report scorecard and news updates in hindi

SL vs NZ: श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ खड़ा किया विशाल स्कोर, कामिंदु मेंडिस ने शतक जड़ा

Fri, 27 Sep 2024 09:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 27 Sep 2024 09:26 PM IST
सार

श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 22 रन बनाए हैं। टॉम लाथम दो और डेवोन कॉन्वे नौ रन पर पवेलियन लौट चुके हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka vs New Zealand second test match second day match report scorecard and news updates in hindi
श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : SLC

विस्तार

युवा बल्लेबाज कामिंदु मेंडिस (182 रन) के पांचवें शतक की मदद से श्रीलंका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन श्रीलंकाई टीम ने पहली पारी पांच विकेट पर 602 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 22 रन बनाए हैं। टॉम लाथम दो और डेवोन कॉन्वे नौ रन पर पवेलियन लौट चुके हैं। स्टंप्स तक केन विलियमसन छह और एजाज पटेल खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद थे। मेहमान टीम अभी 580 रन पीछे है। 
विज्ञापन

कामिंदु ने की ब्रैडमैन की बराबरी
पहले टेस्ट में शतक लगाने वाले कामिंदु 13वीं पारी में एक हजार रन पूरे करने वाले पहले एशियाई हो गए हैं। उन्होंने भारत के विनोद कांबली (14 पारी) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। मेंडिस ने 13 पारी में यह उपलब्धि हासिल कर ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज डॉन ब्रैडमैन की बराबरी की। मेंडिस से आगे वेस्टइंडीज के एवर्टन वीक्स और इंग्लैंड के हर्बट सटक्लिफ हैं जिन्होंने 12 पारियों में ऐसा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज मेंडिस ने रचिन रविंद्र की गेंद पर छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया। कामिंदु ने कुसल मेंडिस (नाबाद 106) के साथ सातवें विकेट के लिए 200 रन की अटूट साझेदारी की। कुसल की यह 10वीं शतकीय पारी रही। श्रीलंका ने दो मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 63 रन से जीतकर 1-0 से बढ़त बना ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूट को पीछे छोड़ा
कामिंदु इन दिनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में 20 पारियों में 986 रन बनाए और चार शतक लगाए। वहीं, कामिंदु का यह इस साल का पांचवां शतक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed