फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   sri lanka team announced for t20 series against india

T20 सीरीज के लिए हुआ श्रीलंकाई टीम का ऐलान, हुए कई चौंकाने वाले चयन

Sat, 16 Dec 2017 12:16 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Sat, 16 Dec 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
sri lanka team announced for t20 series against india
sri lanka team - फोटो : cricbuzz
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच रविवार को वन-डे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच खेला जाएगा, इसके बाद तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेली जानी है। टी20 सीरीज के लिए शुक्रवार को श्रीलंकाई टीम का ऐलान किया गया। इस ऐलान के दौरान सबसे चौकाने वाली बात यह रही कि तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को टीम में शामिल नहीं किया गया। इसके अलावा इस दौरे पर श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे सुरंगा लकमल को भी टी20 टीम में शामिल नहीं किया गया है। 
विज्ञापन


टीम मैनेजमेंट की माने तो दोनों ही तेज गेंदबाज को आराम दिया गया है। श्रीलंकाई टीम में उन खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जिन्होंने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था। मलिगा को शामिल न किए जाने को लेकर बताया गया है कि वो निजी कारण से खेलने में असमर्थ हैं। बता दें कि बांग्लादेश प्रीमियर लीग में भी वो बीच सीरीज के ही श्रीलंका लौट आए थे।
विज्ञापन


टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 20 दिसंबर से टी20 सीरीज खेली जानी है। सीरीज का पहला मैच कटक, दूसरा इंदौर और आखिरी मैच मुंबई में खेला जाएगा। इसके बाद 27 दिसंबर को टीम इंडिया मुंबई से साउथ अफ्रीका दौरे के लिए रवाना हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः श्रीलंकाई खिलाड़ी पर मैच फिक्सिंग के कारण लगा दो साल का बैन

इस प्रकार है टी20 सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम-
थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थरंगा, एंजेलो मैथ्यूज, कुसल परेरा, दनुश्का गुनातिलका, निरोशन डिकवेला, असेला गुनारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दसुन शनाका, चतुरंगा डी सिल्वा, सचित पथिराना, अकिला धनंजय, दुश्मान्था चमीरा, नुवान प्रदीप और विश्वा फर्नांडो।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed