{"_id":"62af2dfcf8f07405b25e88a0","slug":"sri-lanka-crisis-world-cup-winning-player-roshan-mahanama-serves-tea-and-buns-amid-severe-fuel-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Lanka Crisis: श्रीलंकाई वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने किया हैरान, तेल संकट के बीच चाय परोसते आए नजर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Sri Lanka Crisis: श्रीलंकाई वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य ने किया हैरान, तेल संकट के बीच चाय परोसते आए नजर
Sun, 19 Jun 2022 07:39 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 19 Jun 2022 07:39 PM IST
सार
आमलोग ईंधन और रसोई गैस के लिए घंटों में लाइन में लगे रहते हैं। उनकी मदद के लिए महानामा आगे आए हैं। उन्होंने पेट्रोल स्टेशन पर लाइन में लगे लोगों को चाय और बन परोसते हुए उनकी तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
रोशन महानामा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
1948 में आजादी मिलने के बाद से श्रीलंका अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। वह पिछले साल के अंत से भोजन, दवाओं और ईंधन जैसी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं कर पा रहा है। देश रिकॉर्ड उच्च मुद्रास्फीति और बिजली संकट से भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकार के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने सरकार की आलोचना की। इसी बीच, पूर्व खिलाड़ी रोशन महानामा नए अवतार में नजर आए।
आमलोग ईंधन और रसोई गैस के लिए घंटों में लाइन में लगे रहते हैं। उनकी मदद के लिए महानामा आगे आए हैं। उन्होंने पेट्रोल स्टेशन पर लाइन में लगे लोगों को चाय और बन परोसते हुए उनकी तस्वीरें साझा कीं। महानामा 1996 एकदिवसीय विश्व कप जीतने वाली श्रीलंकाई क्रिकेट टीम का हिस्सा थे।
महानामा ने लिखा, ''हमने वार्ड प्लेस और विजेरामा मावथा के आसपास पेट्रोल के लिए कतारों में लोगों के लिए भोजन परोसने का काम किया। ये कतारें प्रतिदिन लंबी होती जा रही हैं। कतारों में लगे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है। कृपया, ईंधन की कतारों में एक-दूसरे की देखभाल करें। एक-दूसरे की मदद करें।''
विज्ञापन
महानामा के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 52 टेस्ट मैच में 29.27 की औसत से 2576 रन बनाए। इस दौरान चार शतक और 11 अर्धशतक लगाए। 213 वनडे मुकाबलों में 29.49 की औसत से 5162 रन बनाए। उन्होंने चार शतक और 35 अर्धशतक जड़े।
इससे पहले द्विपक्षीय सीरीज के लिए वहां पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने श्रीलंका को मदद करने की अपील की। कोलंबो में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग द्वारा शेयर की गई एक क्लिप में तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क और बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि वे 47.2 मिलियन डॉलर के आपातकालीन कोष के लिए संयुक्त राष्ट्र से अपील कर रहे हैं।