फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sri Lanka captain Dinesh Chandimal has pleaded not guilty to attempting to ball tampering

'बॉल टेंपरिंग' मामले में बुरी तरह फंसे श्रीलंकाई कप्तान दिनेश चांदीमल, पर खुद को बताया बेकसूर

Mon, 18 Jun 2018 06:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 18 Jun 2018 06:40 AM IST
विज्ञापन
Sri Lanka captain Dinesh Chandimal has pleaded not guilty to attempting to ball tampering
दिनेश चांदीमल

श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने खुद को बेकसूर बताते हुए आईसीसी द्वारा लगाए गए बॉल टेंपरिंग के आरोपों को खारिज कर दिया है। दरअसल, गत शुक्रवार को खेल के आखिरी सत्र का रिप्ले देखने के बाद आईसीसी ने कप्तान चांदीमल को बॉल टेंपरिंग मामले में आरोपी ठहराया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि रिप्ले में दिखाया गया कि चांदीमल ने अपनी जेब से मिठाई निकाली और मुंह में डाल ली। इस दौरान उन्होंने गेंद पर कुछ कृत्रिम पदार्थ भी लगाया था। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच सैंट लूसिया में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर अलीम दार और इयान गाउल्ड ने मेहमान टीम से गेंद को बदलने की मांग की क्योंकि अंपायर गेंद की स्थिति से संतुष्ट नहीं थे। 
विज्ञापन


अंपायर का कहना था कि मैच के दूसरे दिन गेंद की स्थिति में बदलाव किया गया था। गेंद बदलने की मांग से नाराज होकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मैदान पर आने से इंकार कर दिया। जिसके बाद मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ को खिलाड़ियों से बात करनी पड़ी। दो घंटे की बातचीत के बाद तीसरे दिन का खेल शुरू किया जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूद को बताया बेकसूर

Sri Lanka captain Dinesh Chandimal has pleaded not guilty to attempting to ball tampering
dinesh chandimal - फोटो : File

इसके बाद आईसीसी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा, 'दिनेश चांदीमल ने कहा है कि वह आईसीसी की आचार संहिता की धारा 2.2.9 के उल्लंघन के दोषी नहीं है। मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ मौजूदा टेस्ट के बाद मामले की सुनवाई करेंगे।'




मालूम हो कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दौरान बॉल से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था। जिसके बाद आईसीसी इसको लेकर काफी गंभीर हो गई है। इस मामले में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने अपने 3 क्रिकेटरों को सख्त सजा सुनाई थी। सीए ने कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर को एक-एक साल तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई के युवा खिलाड़ी कैमरून बैनक्रॉफ्ट को 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed