{"_id":"8efa7888-5d70-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sri-lanka-beat-australia-by-8-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया
एडीलेड/खेल डेस्क
Updated Sun, 13 Jan 2013 09:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई प्रमुख गेंदबाजों के चोटिल होने का का खामियाजा ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वन-डे में भुगतना पड़ा। पेसरों लसित मलिंगा (32/3), तिषारा परेरा (40/2) और एंजेलो मैथ्यूज (24/2) की घातक गेंदबाजी और उसके बाद लाहिरू थिरिमाने (नाबाद 102) के शानदार शतक से श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है।
विज्ञापन
श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। श्रीलंकाई गेंदबाजों के कहर के आगे ऑस्ट्रेलियाई टीम 46.5 ओवर में महज 170 रन पर ढेर हो गई। जवाब में श्रीलंका ने 40.1 ओवर में दो विकेट पर 172 रन बनाकर यह मैच जीत लिया।
विज्ञापन
59 गेंद शेष रहते श्रीलंकाई जीत के हीरो रहे थिरिमाने, जिन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी के दौरान 134 गेंदें खेली और इस दौरान 12 चौके उड़ाए। तिलकरत्ने दिलशान ने 88 गेंदों में चार चौकों की मदद से 51 रन की उपयोगी पारी खेली।
विज्ञापन
श्रीलंका ने छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए ओपनर उपुल थरंगा को पहले ही ओवर में तीसरी गेंद पर गंवा दिया। क्लाइंट मैके ने थरंगा को खाता खोलने तक का मौका नहीं दिया। लेकिन इसके बाद दिलशान और थिरिमाने ने दूसरे विकेट के लिए 137 रन की विजयी साझेदारी निभाई।
थिरिमाने ने अपना पचासा 83 गेंदों में छह चौकों की मदद से पूरा किया जबकि दिलशान ने अपने 50 रन 78 गेंदों में चार चौकों के सहारे पूरे किए। दिलशान अपना पचासा पूरा करने के तुरंत बाद बेन कटिंग की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। इसके बाद थिरिमाने ने कुशल परेरा (14*) के साथ मिलकर श्रीलंका को जीत दिला दी।