IPL 2020: चोटिल साहा और मॉरिस बाहर, भारी बदलाव के साथ उतरी RCB और SRH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2020 के पहले एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में को जीतने वाली टीम एलिमिनेटर-2 में दिल्ली से भिड़ेगी तो हारने वाली टीम का सफर यही खत्म हो जाएगा। मैच 'करो या मरो' का है, ऐसे में विराट को अपनी आरसीबी में मजबूरन बदलाव करने पड़े तो ऋधिमान साहा की चोट ने डेविड वार्नर का सिरदर्द बढ़ा दिया। आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन पर...
#SRH win the toss and elect to bowl first!#SRHvRCB #Dream11IPL pic.twitter.com/UAzZQygnct
— IndianPremierLeague (@IPL) November 6, 2020
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI
टीम के मुख्य पेसर और शानदार फिनिशर क्रिस मॉरिस चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। गेंद और बल्ले दोनों से शानदार योगदान करने वाले इस दक्षिण अफ्रीकी ऑलराउंडर के बदले कंगारू लेगी एडम जम्पा आज को मौका मिला है। मगर एक अच्छी खबर भी है पिछले दो मैच से बाहर चल रहे पेसर नवदीप सैनी फिट होकर वापस आ चुके हैं, उन्होंने स्पिनर शाहबाज अहमद की जगह ली। श्रीलंकाई पेसर इसुरु उडाना को भी मौका नहीं मिला है। कप्तान कोहली ने इंग्लिश हरफनमौला खिलाड़ी मोईन अली पर दांव लगाया है।
- बल्लेबाज: देवदत्त पडीक्कल, विराट कोहली (कप्तान)
- विकेटकीपर: एबीडीविलियर्स
- ऑलराउंडर: वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, मोईन अली
- गेंदबाज: मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, नवदीप सैनी
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग XI
टीम शानदार फॉर्म में थी। लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज कर उसके हौसले बुलंद थे। कप्तान डेविड वार्नर को ऋधिमान साहा का शानदार साथ मिल रहा था, लेकिन जबरदस्त स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे साहा चोटिल होकर मैच से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह मजबूरन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी को खिलाना पड़ रहा है। मनीष पांडेय, केन विलियमसन रंग में हैं। गेंदबाजी में संदीप ने पावरप्ले में और नटराजन ने डेथ ओवर्स में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद बीच के ओवरों में काफी किफायती साबित हुए हैं।
बल्लेबाज: डेविड वॉर्नर (कप्तान), केन विलियमसन, मनीष पांडेय, प्रियम गर्ग
विकेटकीपर: श्रीवत्स गोस्वामी
ऑलराउंडर: जेसन होल्डर, , अब्दुल समद, राशिद खान
गेंदबाज: संदीप शर्मा, टी नटराजन, शाहबाज नदीम।
दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन
Squad Update:#SRH bring in Shreevats Goswami in place of an injured Wriddhiman Saha.
— IndianPremierLeague (@IPL) November 6, 2020
Four changes for #RCB: Aaron Finch, Adam Zampa, Navdeep Saini and Moeen Ali return to the playing XI.#Dream11IPL #SRHvRCB
Here are the line-ups 👇 pic.twitter.com/o3xxSobNch