फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SRH vs PBKS: Umran Malik became the third bowler to bowl the last over maiden in IPL, Umran Malik 20th over Video against Punjab Kings

SRH vs PBKS: आखिरी ओवर मेडन डालने वाले तीसरे गेंदबाज बने उमरान मलिक, तीन विकेट भी झटके, वीडियो में 20वें ओवर का रोमांच

Sun, 17 Apr 2022 06:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 17 Apr 2022 06:40 PM IST
सार

उमरान ने पंजाब के खिलाफ मैच में चार ओवर में कुल 28 रन देकर चार विकेट झटके। उनका इकोनॉमी रेट सात का रहा और इसमें एक मेडन ओवर शामिल है। उमरान ने जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
SRH vs PBKS: Umran Malik became the third bowler to bowl the last over maiden in IPL, Umran Malik 20th over Video against Punjab Kings
उमरान मलिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 के 28वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला पंजाब किंग्स से जारी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 151 रन बनाए। 19 ओवर तक पंजाब का स्कोर छह विकेट पर 151 रन था। इसके बाद जम्मू के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक ने 20वें ओवर में जबरदस्त गेंदबाजी की और तीन विकेट झटके। इसके अलावा एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। 
विज्ञापन


20वें ओवर में उमरान ने एक भी रन नहीं लुटाया और मेडन ओवर डाला। वे आईपीएल के किसी भी पारी में आखिरी ओवर मेडन डालने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उमरान से पहले 2008 में इरफान पठान ने पंजाब किंग्स से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ 20वां ओवर मेडन डाला था। वहीं, जयदेव उनादकट ने 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स से खेलते हुए 20वां ओवर मेडन डाला था। 
विज्ञापन

लसिथ मलिंगा ने भी 2009 में मुंबई से खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ आखिरी ओवर मेडन डाला था। हालांकि, इसमें पांच एक्स्ट्रा के रन थे। मलिंगा की गेंद पर एक रन बाई से और चार रन लेग बाई से आए थे। उमरान आईपीएल में पहली पारी में 20वां ओवर मेडन डालने वाले पहले गेंदबाज हैं। इरफान पठान और उनादकट ने दूसरी पारी में ऐसा किया था। 

उमरान ने पंजाब के खिलाफ मैच में चार ओवर में कुल 28 रन देकर चार विकेट झटके। उनका इकोनॉमी रेट सात का रहा और इसमें एक मेडन ओवर शामिल है। उमरान ने जितेश शर्मा, ओडियन स्मिथ, राहुल चाहर और वैभव अरोड़ा को पवेलियन भेजा। इसमें जितेश और ओडियन का कैच उन्होंने अपनी ही गेंद पर लपका। 

आईपीएल के किसी एक मैच में दो कॉट एंड बोल्ड करने वाले उमरान दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले हरभजन सिंह ने 2011  में मुंबई से खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दो खिलाड़ियों का कैच अपनी ही गेंद पर लपका था। पंजाब के खिलाफ उमरान की गेंदबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग कोच डेल स्टेन भी काफी खुश दिखे। 
20वें ओवर का रोमांच:
  • 20वें ओवर में उमरान की पहली गेंद पर ओडियन स्मिथ ने कोई रन नहीं लिया। 
  • दूसरी गेंद पर उमरान ने ओडियन का कैच अपनी ही गेंद पर लपका। ओडियन 13 रन बना सके।
  • तीसरी गेंद पर राहुल चाहर ने कोई रन नहीं बनाया। 
  • चौथी गेंद पर उमरान ने राहुल चाहर को क्लीन बोल्ड किया। राहुल शून्य पर आउट हुए।
  • पांचवीं गेंद पर उमरान ने वैभव अरोड़ा को क्लीन बोल्ड किया। वैभव शून्य पर आउट हुए।
  • छठी गेंद पर अर्शदीप सिंह रन आउट हुए। उमरान हैट्रिक से चूक गए। अर्शदीप भी शून्य पर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed