फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Travis Head, Abhishek Sharma Records in SRH vs MI IPL 2024 Match Fastest Fifty records and All stats

SRH vs MI: हैदराबाद के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बने अभिषेक शर्मा, हेड का रिकॉर्ड तोड़ा

Wed, 27 Mar 2024 11:45 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 27 Mar 2024 11:45 PM IST
सार

आईपीएल के पहले मैच में मिली शिकस्त के बाद सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई के खिलाफ जीत का लक्ष्य लेकर उतरी है। वहीं, मुंबई को भी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में ट्रेविस हेड ने विस्फोटक प्रदर्शन किया है। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 24 गेंदों में 62 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और तीन गगनचुंबी छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 258.33 का रहा।

विज्ञापन
IPL 2024: Travis Head, Abhishek Sharma Records in SRH vs MI IPL 2024 Match Fastest Fifty records and All stats
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच जारी पांचवें आईपीएल मैच में अभिषेक शर्मा ने दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने एमआई के गेंदबाजी आक्रमण को निशाना बनाते हुए आक्रामक प्रदर्शन किया और सबसे तेज अर्धशतक लगाया। घरेलू मैदान का फायदा उठाते हुए भारतीय खिलाड़ी ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

विज्ञापन


आईपीएल के पहले मैच में मिली शिकस्त के बाद सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई के खिलाफ जीत का लक्ष्य लेकर उतरी है। वहीं, मुंबई को भी पहली जीत की तलाश है। ऐसे में अभिषेक शर्मा ने विस्फोटक प्रदर्शन किया है। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 23 गेंदों में 63 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और सात गगनचुंबी छक्के निकले। वहीं, उनका स्ट्राइक रेट 273.91 का रहा। 
विज्ञापन


अभिषेक शर्मा ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
मुंबई के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक लगाया। इस मामले में उन्होंने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हेड ने आज के ही मैच में 18 गेंदों में अपना अर्धशतक ठोका था। उन्होंने डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा था। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने 20 गेंदों में 2015 में चेन्नई के खिलाफ खेले गए मैच में फिफ्टी लगाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी

संख्या खिलाड़ी गेंद विरोधी टीम जगह साल
1 अभिषेक शर्मा 16 मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024
2 ट्रेविस हेड 18 मुंबई इंडियंस हैदराबाद 2024
3 डेविड वॉर्नर 20 चेन्नई सुपर किंग्स हैदराबाद 2015
4 डेविड वॉर्नर 20 कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद 2017
5 मोइसेस हेंरीक्वेस 20 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हैदराबाद 2015

हैदराबाद ने तैयार किया आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकट गंवाकर 277 रन का टोटल बनाया। यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उन्होंने 11 साल पुराना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed