{"_id":"69f5b26903381b94440b9a20","slug":"srh-vs-kkr-ipl-2026-prediction-playing-xi-captain-vice-captain-players-list-news-in-hindi-2026-05-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH Vs KKR Playing 11: केकेआर के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत चुनौती, रचिन रवींद्र को मिलेगा मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH Vs KKR Playing 11: केकेआर के सामने होगी सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूत चुनौती, रचिन रवींद्र को मिलेगा मौका?
Sat, 02 May 2026 01:45 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 02 May 2026 01:45 PM IST
सार
SRH vs KKR Playing 11 Prediction: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को हैदराबाद में आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के पास अब ज्यादा मौके शेष नहीं हैं, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम सनराइजर्स के खिलाफ टीम में कोई बदलाव करती है या नहीं।
विज्ञापन
केकेआर बनाम हैदराबाद
- फोटो : IPL
विस्तार
आईपीएल के मौजूदा सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सनराइजर्स ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है और वह शीर्ष चार में बने रहने की दावेदारी में आगे चल रहा है। सनराइजर्स की टीम लगातार पांच मैच जीत चुकी है और अंकतालिका में नौ मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उसने अब तक छह मैच जीते हैं जबकि तीन मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
हैदराबाद की बल्लेबाजी है दमदार
- हैदराबाद का मजबूत पक्ष हमेशा से ही उसकी बल्लेबाजी रही है, विशेषकर शीर्ष क्रम।
- सनराइजर्स के पास टूर्नामेंट में अभी तक सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे और तीसरे स्थान पर काबिज अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन हैं।
- ईशान किशन के रूप में सनराइजर्स के पास एक और विस्फोटक बल्लेबाज है जो किसी भी दिन अपने दम पर मैच का रुख बदल सकता है और उन्होंने इस सत्र में इसे साबित भी किया है।
- ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने भी सनराइजर्स के पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 76 रन बनाकर फॉर्म में शानदार वापसी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
कमिंस की वापसी से मिली मजबूती
सनराइजर्स की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस की वापसी से उसे मजबूती मिली है। उनके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, नीतीश रेड्डी और साकिब हुसैन भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।
सनराइजर्स की गेंदबाजी की बात करें तो कप्तान पैट कमिंस की वापसी से उसे मजबूती मिली है। उनके अलावा प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा, नीतीश रेड्डी और साकिब हुसैन भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभा रहे हैं।
क्या प्लेइंग-11 में बदलाव करेगा केकेआर?
- केकेआर ने 2025 में निराशाजनक अभियान के बावजूद रहाणे को कप्तान बनाए रखा लेकिन यह बल्लेबाज अभी तक टीम को प्रेरित करने में नाकाम रहा है।
- यह देखना बाकी है कि क्या केकेआर आखिरकार रचिन रवींद्र को टीम में शामिल करता है या नहीं, क्योंकि वह काफी समय से बेंच पर बैठे हैं। रचिन के होने से टीम के एक गेंदबाज का विकल्प भी मिलेगा।
- फिन एलेन और टिम सीफर्ट भी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए हैं, जबकि अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन और रोवमैन पॉवेल जैसे खिलाड़ी अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
- केकेआर को कमजोर तेज गेंदबाजी आक्रमण और स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का नहीं चल पाने से भी नुकसान उठाना पड़ा है।
- गेंदबाजी में उसकी टीम मुख्य रूप से अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी जैसे घरेलू खिलाड़ियों पर निर्भर है।
इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11:
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।
केकेआर: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।

हम यहां आपको हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं...
हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कब खेला जाएगा?
हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच 03 मई यानी रविवार को खेला जाएगा।
हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां खेला जाएगा?
हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कितने बजे से खेला जाएगा?
हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर 3:00 बजे होगा।
हैदराबाद और केकेआर के बीच आईपीएल 2026 का मैच कहां देख पाएंगे?
आईपीएल 2026 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास है और दर्शक इसके मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देख सकेंगे। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप पर होगी। आप Amarujala.com पर भी मैच के लाइव अपडेट्स पढ़ सकते हैं।