{"_id":"95485908-cc1f-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"spot-fixing-sanjay-jagdale-to-meet-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पॉट फिक्सिंग: जगदाले और रमन से पूछताछ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पॉट फिक्सिंग: जगदाले और रमन से पूछताछ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क/ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2013 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने बीसीसीआई के पूर्व सचिव संजय जगदाले और आईपीएल के सीओओ सुदंर रमन से सोमवार को पूछताछ की।
विज्ञापन
इन अधिकारियों से मौर्या शेरेटन होटल में दोपहर करीब 12:45 बजे पूछताछ हुई, जो एक घंटे से कुछ ज्यादा देर तक चली। दरअसल पुलिस इस खेल की आय और खिलाड़ियों के कॉन्ट्रेक्ट की बारीकियों को समझना चाहती थी।
आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस आईपीएल का राजस्व ढांचा समझने का प्रयास कर रही है। इस बाबत उसके अधिकारी बीसीसीआई के सचिव पद से इस्तीफा दे चुके संजय जगदाले की मदद ले रही है।
विज्ञापन
जांच में सहयोग नहीं कर रही बीसीसीआई: जस्टिस चावटा
आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग स्कैंडल की जांच के लिए नियुक्त तीन सदस्यीय पैनल के सदस्य जस्टिस जयराम चावटा ने कहा कि बीसीसीआई जांच में सहयोग नहीं कर रही है।
विज्ञापन
चावटा ने जांच में पैनल की असमर्थता व्यक्त करते हुए कहा कि बीसीसीआई से इस्तीफा देने वाले सचिव संजय जगदाले की जगह पैनल में तीसरा सदस्य अब तक उपलब्ध नहीं कराया गया है।
उन्होंने कहा कि बीसीसीआई स्पॉट फिक्सिंग और सट्टेबाजों के आरोपों की जांच के लिए मदद नहीं उपलब्ध करा रही है। वह समिति तब तक अपनी जांच शुरू नहीं कर सकती है जब तक जगदाले की जगह तीसरा सदस्य नियुक्त न हो जाए।
बीसीसीआई ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति नियुक्त की थी जिसमें जस्टिस चावटा, जस्टिस बालसुब्रह्मण्यम और जगदाले शामिल थे। जगदाले बीसीसीआई से इस्तीफा देने के साथ-साथ खुद को इस समिति से भी अलग कर चुके हैं।
'अनुराग या कुंबले बने अगले सचिव'
बीसीसीआई के सचिव पद से इस्तीफा देने वाले संजय जगदाले ने कहा है अनुराग ठाकुर या अनिल कुंबले को बोर्ड का अगला सचिव बनाया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि वह किसी भी हाल में अपना इस्तीफा वापस नहीं लेंगे।
जगदाले ने कहा, ‘चेन्नई में बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक के दौरान बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन और अंतरिम अध्यक्ष बनाए गए जगमोहन डालमिया तथा अन्य पदाधिकारियों अरुण जेटली और अनुराग ठाकुर ने मुझसे संपर्क कर त्यागपत्र वापस लेने का आग्रह किया था। लेकिन मैंने कहा कि इस्तीफा वापस लेने का सवाल ही नही उठता है।’
उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बोर्ड का अगला सचिव अनुराग ठाकुर को बनाया जाना चाहिए। लेकिन तुरंत बाद ही बोले कि अनिल कुंबले भी इस पद के दावेदार हो सकते है।