यादों में दिलीप कुमार: ट्रेजेडी किंग के निधन पर खेल जगत ने जताया शोक, इन खिलाड़ियों ने दी श्रद्धांजलि
दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले दिलीप कुमार साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर खेल जगत ने शोक जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड में 'ट्रैजेडी किंग' के नाम से मशहूर दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का बुधवार को मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। वह 98 साल के थे। दशकों तक भारतीय सिनेमा पर राज करने वाले दिलीप कुमार साहब लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन पर खेल जगत ने शोक जताया है।
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, 'भगवान दिलीप कुमार जी की आत्मा को शांति दे। आपकी तरह कभी कोई दूसरा नहीं होगा।' उन्होंने लिखा, 'भारतीय सिनेमा में आपका योगदान अद्वितीय है और आपकी कमी खलेगी। सायरा बानो जी और परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
Rest in Peace Dilip Kumar ji!
There will never be another like you.
Your contribution to Indian cinema is unparalleled and you’ll be missed dearly. My heartfelt condolences to Saira Banu ji & the family. 🙏🏼 pic.twitter.com/9yw80eTegZविज्ञापन विज्ञापन— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 7, 2021
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्वीट किया, 'एक आइकन जिसे पीढ़ियों से प्यार किया जा रहा था, उनका निधन हो गया। भगवान दिलीप जी की आत्मा को शांति दे। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
Today, an icon who was loved by generations passes away. Rest in peace Dilip ji. My condolences to the family 🙏
— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2021
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सिनेमा पर दिलीप कुमार के असर को बयां करने के लिए उनकी बेहद लोकप्रिय फिल्म मुगल-ए-आजम का डायलोग बोला। उन्होंने लिखा, 'दिलीप कुमार के परिवार के प्रति संवेदनाएं। महान व्यक्ति ने कहा था, 'तकदीरें बदल जाती हैं, जमाना बदल जाता है, मुल्कों की तारीख बदल जाती है, शहंशाह बदल जाते हैं, मगर इस बदलती हुई दुनिया में मोहब्बत जिस इंसान का दामन थाम लेती है, वो इंसान नहीं बदलता।'
Heartfelt condolences to #DilipKumar’s family.The gr8 man said,
— Virender Sehwag (@virendersehwag) July 7, 2021
Taqdeerein badal jaati hain,zamana badal jaata hai, mulkon ki taarikh badal jaati hai,shahenshah badal jaate hain,magar iss badalti hui duniya mein mohabbat jis insaan ka daaman thaam leti hai,woh insaan nahi badalta pic.twitter.com/hpKg3iSHlm
खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने भी शोक व्यक्त किया। रीजीजू ने ट्वीट किया, 'हम उनकी शानदार फिल्में देखते हुए बड़े हुए। महान अभिनेता दिलीप कुमार जी के निधन ने हम सभी को दुखी कर दिया है। उनके जाने से भारतीय सिनेमा में बड़ा शून्य पैदा हो गया। उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।' बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने साइना ने ट्वीट किया, 'हिंदी सिनेमा के लीजेंड... भगवान आपकी आत्मा को शांति दे सर।' ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने ट्वीट किया, 'भगवान यूसुफ साहब की आत्मा को शांति दे।' पूर्व भारतीय क्रिकेटरों मदनलाल, हरभजन सिंह और इरफान पठान ने भी दिलीप कुमार के निधन पर शोक जताया।
मदनलाल ने ट्वीट किया, 'शानदार अभिनेता, प्रत्येक फिल्म का एक स्तर था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। ओम शांति।' पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने कहा, 'दिलीप साहब के अलावा कोई और ट्रेजेडी किंग नहीं होगा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे यूसुफ खान साहब। आपकी विरासत हमेशा बरकरार रहे।' पूर्व आफ स्पिनर हरभजन ने लिखा, 'मोहम्मद यूसुफ उर्फ दिलीप कुमार साहब। वह 1940-1960 के दशक के फिल्म जगत के स्वर्णिम युग के आखिरी जीवित सितारों में से एक थे। दिलीप साहब (11 दिसंबर 1982-सात जुलाई 2021) भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।'
शिखर धवन ने ट्वीट किया, 'दिलीप साहब के निधन से बेहद दुखी हूं। अतुलनीय अभिनेता जिन्होंने भारतीय सिनेमा पर इतना गहरा प्रभाव छोड़ा। आगामी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा।'पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने ट्वीट किया, 'यूसुफ खान साहब के प्रशंसकों के लिए बहुत बड़ी क्षति। वह हमारे दिलों में रहेंगे। सायरा बानो साहिबा को संवेदनाएं।'