इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट जैसा रौबदार व्यक्तित्व वाला इंसान कप्तानी साझा करने पर सहज महसूस नहीं करेगा और इसलिए प्रत्येक प्रारूप के लिए अलग अलग कप्तान नियुक्त करने की रणनीति भारत में नहीं चल पाएगी।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : पीटीआई
हुसैन का इसके साथ ही मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन अक्सर चयन को लेकर गड़बड़ी करता है जैसा कि उन्होंने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया, उन्होंने अलग प्रारूप के लिए अलग अलग कोच रखने का विचार भी दिया।
3 of 5
नासिर हुसैन
- फोटो : ट्विटर
चयन को लेकर हुसैन के विचारों का भारत के पूर्व आलराउंडर युवराज सिंह ने भी समर्थन किया और वह जानना चाहते हैं कि रवि शास्त्री की अगुवाई वाला वर्तमान भारतीय कोचिंग स्टाफ भिन्न मानसिकता वाले खिलाड़ियों से कैसे निबट रहा है।
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
हुसैन से पूछा गया कि क्या भारत में हर प्रारूप के लिए अलग कप्तान रखने की रणनीति कारगर साबित होगी, तो वह इसको लेकर आश्वस्त नहीं लगे। हुसैन ने क्रिकबज के साथ पोडकास्ट में कहा, ‘यह आपके चरित्र पर निर्भर करता है। विराट (कोहली) रौबदार चरित्र का इंसान है और उनके लिए कप्तानी किसी और को सौंपना मुश्किल होगा। वह कुछ भी सौंपना नहीं चाहेगा।
5 of 5
इयॉन मोर्गन
- फोटो : ट्विटर
दूसरी तरफ इंग्लैंड में हमारे पास इयोन मॉर्गन और जो रूट के रूप में दो एक जैसे चरित्र के कप्तान हैं।’ उन्होंने हालांकि हर प्रारूप के लिए अलग कोच रखने पर सहमित जताई। हुसैन ने कहा, ‘कोचों के पास करने के लिए बहुत कुछ होता है, फिर चाहे प्रारूप के हिसाब से अलग कोच क्यों न हो उनके पास काफी काम होता है। मैं बस केवल आपको एक नया विचार दे रहा हूं जैसे कि ट्रेवर बेलिस एक उदाहरण है।’