फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Spain's Supreme Court confirms Lionel Messi's sentence over tax fraud reports 

स्पेनिश सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मेसी की याचिका, लेकिन नहीं जाना पड़ेगा जेल

Wed, 24 May 2017 09:33 PM IST
amarujala.com-Presented by -नवीन चौहान
amarujala.com-Presented by -नवीन चौहान Updated Wed, 24 May 2017 09:33 PM IST
विज्ञापन
Spain's Supreme Court confirms Lionel Messi's sentence over tax fraud reports 
लियोनेल मेसी - फोटो : Reuters
अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल खिलाड़ी के लिए मुसीबतें बढ़ गई हैं। मेसी ने स्पेनिश सुप्रीम कोर्ट में टैक्स चोरी मामले में 21 महीने की सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन


मेसी और उनके पिता जॉर्ज होरेसियो को पिछले साल स्पेनिश कोर्ट ने टैक्स चोरी के आरोप में दोषी करार देते हुए 2 मिलियन यूरो का जुर्माने के साथ 21 माह जेल की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन


हालांकि सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज जोने के बाद भी मेसी और उनके पिता को जेल नहीं जाना पड़ेगा। स्पेन के कानून के मुताबिक 2 साल से कम सजा पाने वालों को निगरानी में रहना होगा। इसका मतलब आगामी 21 महीने वो स्पेन नहीं छोड़ सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मेसी और उनके पिता पर स्पेनिश टैक्स नियमों का उल्लंघन करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि साल 2007 से 2009 के बीच 4.1 मिलियन यूरो की टैक्स चोरी की थी। कहा गया था कि उन्होंने इमेज राइट्स से हुई आय पर टैक्स अदा नहीं किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed