फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south african team fined for slow over rate in centurion test

भले ही सीरीज जीतने में कामयाब रही दक्षिण अफ्रीका पर ICC ने यहां दे डाला जोर का झटका

Thu, 18 Jan 2018 08:29 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 18 Jan 2018 08:29 AM IST
विज्ञापन
south african team fined for slow over rate in centurion test
फाफ डू प्लेसी - फोटो : File
दक्षिण अफ्रीकी टीम भले ही टीम इंडिया को सेंचुरियन टेस्ट हराने में कामयाब रही हो, लेकिन आईसीसी ने फाफ डू प्लेसी नेतृत्व वाली टीम को स्लो ओवर रेट के लिए की वजह से फाइन लगा दिया है। मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने यह जुर्माना महज दो ओवर देर से फेंकने पर लगाया है।  
विज्ञापन


ब्रॉड ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को आईसीसी के नियमों के अनुसार 2.5.1 लेवल का दोषी करार देते हुए, सभी खिलाड़ियों की फीस पर 20 प्रतिशत जबकि कप्तान डू प्लेसी पर 40 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। बता दें कि इस नियम के तहत खिलाड़ियों पर 10 और कप्तान पर 20 प्रतिशत जुर्माना लगता है। डू प्लेसी ने अपना जुर्म कबूल स्वीकार लिया है, इसलिए इस मामले की सुनवाई की जरुरत नहीं पड़ी। 
विज्ञापन

इस बीच कप्तान डू प्लेसी के लिए इस साल एक और खतरा बढ़ गया है। अगर इस साल किसी भी टेस्ट में दोबारा अफ्रीकी टीम स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो डू प्लेसी पर एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि टीम इंडिया को केपटाउन के बाद न सिर्फ सेंचुरियन में भी शर्मानक हार का मुंह देखना पड़ा बल्कि 25 साल से टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में जो पहली टेस्ट सीरीज जीतने का जो सपना देखा था वो भी इस मैच के साथ चकना चूर हो गया। फाफ डू प्लेसी के नेतृत्व वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 2-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। 


सेंचुरियन में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 335 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 307 रन पर सिमटी। पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त हासिल करने वाली प्रोटियाज टीम अपनी दूसरी पारी में 258 रन पर ऑलआउट हुई और इस तरह टीम इंडिया को 287 रन का लक्ष्य मिला। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी 50.2 ओवर में 151 रन पर ढेर हो गई और मैच 135 रन से गंवा बैठी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed