फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South African Spinner tabraiz Shamsi feels Selhi Heat tweets how do people survive in this heat

IND vs SA: दिल्ली की गर्मी से परेशान हुआ दक्षिण अफ्रीका का स्टार स्पिनर, लिखा- इतनी गर्मी में लोग कैसे जिंदा रहते हैं?

Tue, 07 Jun 2022 01:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Jun 2022 01:32 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीकी स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी को गर्मी से बहुत परेशानी हो रही है। उन्होंने दिल्ली की गर्मी को लेकर ट्वीट भी किया है। वहीं, कमेंट कर उन्होंने लिखा कि इतनी गर्मी में लोग जिंदा कैसे रहते हैं। 
 

विज्ञापन
South African Spinner tabraiz Shamsi feels Selhi Heat tweets how do people survive in this heat
तबरेज शम्सी और कगिसो रबाडा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के खिलाफ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत पहुंच चुकी है। सीरीज का पहला मैच दिल्ली में होना है और दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को यहां गर्मी से खासी परेशानी हो रही है। अफ्रीकी टीम के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी दिल्ली की गर्मी से परेशान हो चुके हैं और उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया है। वहीं, कमेंट कर उन्होंने लिखा है कि इतनी गर्मी में लोग जिंदा कैसे रहते हैं। 
विज्ञापन


टी20 सीरीज की शुरुआत से पहले भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया और घंटों तक अभ्यास किया। इसके बाद अफ्रीका के खिलाड़ी बस से होटल लौट रहे थे, तब शम्सी ने यहां की गर्मी को लेकर ट्वीट किया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


शम्सी का कटाक्ष
तबरेज शम्सी ने दिल्ली की गर्मी को लेकर मजाकिया अंदाज में कटाक्ष करते हुए लिखा कि बाहर 42 डिग्री की ठंडक है, किसी भी तरह की गर्मी नहीं है। इस पर कमेंट करते हुए मजहर अरशद नाम के यूजर ने बताया कि लाहौर में तापमान 43 डिग्री के करीब है। इस पर जवाब देते हुए शम्सी ने लिखा कि इतनी गर्मी में लोग कैसे जिंदा रहते हैं। 



 

रोहित-विराट के बिना खेलेगा भारत
इस सीरीज में भारत पहली बार केएल राहुल की कप्तानी में कोई टी20 मैच खेलेगा। राहुल इससे पहले एक टेस्ट और तीन वनडे में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। ये सभी मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ थे और सभी में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीरीज में रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों को आराम दिया गया है, जबकि रवींद्र जडेजा और सूर्यकुमार यादव चोट के चलते इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। 

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
9 जून पहला टी20 दिल्ली
12 जून दूसरा टी20 कटक
14 जून तीसरा टी20 विशाखापट्टनम
17 जून चौथा टी20 राजकोट
19 जून पांचवा टी20 बेंगलुरु
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed