भारत में वनडे सीरीज खेलने आई दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज रद्द होने के बाद अपने घर लौट चुकी है और अब खिलाड़ियों को कोराना वायरस के चलते खुद को अगले 14 दिनों तक एकांतवास में रखना होगा।
2 of 5
दक्षिण अफ्रीका टीम/कोरोनावायरस
- फोटो : अमर उजाला
दुनियाभर में कोरोना वायरस ने कोहराम मचाया हुआ है। ऐसे में क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका भी अपने खिलाड़ियों के साथ किसी तरह को जोखिम नहीं लेना चाहता और उसने खिलाड़ियों को सेल्फ क्वैरैंटीन के लिए बोला है।
3 of 5
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. शुएब मांजरा ने बताया, 'खिलाड़ियों को अगले 14 दिन के लिए खुद ही क्वैरैंटीन में जाने के लिए बोला गया है और अगर किसी खिलाड़ी में इस घातक वायरस के लक्षण दिखेंगे तो उनकी जांच की जाएगी।'
4 of 5
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा, 'हमने खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वह अगले 14 दिनों तक खुद को सामाजिक दायरे से दूर रखें। मैं मानता हूं कि उन्हें सुरक्षित रखने के लिए यह सही गाइडेंस है। इस बीच हम यह भी ख्याल रखेंगे कि सभी सदस्य तय प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन कर रहे हैं या नहीं।'
5 of 5
दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर तीन वन-डे मैचों के लिए आई थी। सीरीज का पहला वन-डे मैच (12 मार्च) बारिश की भेंट चढ़ गया था और बाकी के दो वन-डे मैचों को कोरोना वायरस की वजह से स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद मंगलवार को अफ्रीकी टीम कोलकाता से दुबई के रास्ते स्वदेश रवाना हो गई।