कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र को 15 मार्च तक लिए टाल दिया गया है। पहले इसका आगाज 29 मार्च से होना था। इस टूर्नामेंट के आयोजन के लिए बीसीसीआई और आईपीएल के टीम मालिकों के बीच शनिवार को बैठक हुई थी। आईपीएल 2020 के आयोजन के लिए कई मुद्दों पर बातचीत हुई थी, लेकिन लोगों की सुरक्षा को पहली प्रथमिकता दी गई। इस टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर अभी तक प्लान-बी पर कोई सहमति नहीं बनी है। बोर्ड अपने पहले निर्णय पर अभी भी कायम है। यानी की आईपीएल 2020 होगा, तो उसके सभी 60 मैचों को कराया जाएगा। हालांकि बोर्ड प्रमुख सौरव गांगुली ये बात भी कही थी कि अगर इस साल आईपीएल हुआ, तो छोटा होगा। बीसीसीआई अभी पूरी तरह से अपने पहले प्लान पर कायम है।
...तो क्या जुलाई या सितंबर में होगा IPL 2020? कोरोना के कारण 15 अप्रैल तक है टला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 18 Mar 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन