फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa Women beats India Women in 5th ODI clinches series by 4-1

भारतीय महिलाओं का शर्मनाक प्रदर्शन: आखिरी मैच भी हारे, दक्षिण अफ्रीका ने 4-1 से जीती सीरीज

Wed, 17 Mar 2021 04:40 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Mar 2021 04:40 PM IST
विज्ञापन
South Africa Women beats India Women in 5th ODI clinches series by 4-1
मैच जीतने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : ट्विटर @BCCI

भारत दौरे पर आई दक्षिण अफ्रीकी महिला क्रिकेट टीम ने पांच मैच की वन-डे सीरीज 4-1 से अपने नाम की। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले गए पांचवें और अंतिम मैच में भी भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान मिताली राज के नाबाद अर्धशतक (79 रन) के बूते भारतीय महिलाएं निर्धारित 50 ओवर में सिर्फ 188/9 रन ही बना पाई। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 10 गेंद पहले आसानी से पांच विकेट के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया।

विज्ञापन

 
अपना पहला अर्धशतक जमाने वाली एनिकी बॉश्क को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पूरी श्रृंखला में भारतीय टीम संघर्ष करते नजर आई। दक्षिण अफ्रीका ने किसी चैंपियन की तरह खेल दिखाया। बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिल्डिंग तीनों क्षेत्र में ही उन्होंने टीम इंडिया को दबाया। वन-डे सीरीज के बाद इसी मैदान पर तीन मैच की टी-20 सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 20 मार्च से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed