फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa were bundled out for their fourth-lowest ODI total against Afghanistan match report and updates

AFG vs SA: वनडे के अपने चौथे न्यूनतम स्कोर पर ढेर हुई दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान की ऐतिहासिक जीत

Wed, 18 Sep 2024 11:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Sep 2024 11:06 PM IST
सार

अफगानिस्तान के लिए तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने 35 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि अल्लाह गजनफर ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। इन दोनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान ने पहला मैच छह विकेट से अपने नाम किया।

विज्ञापन
South Africa were bundled out for their fourth-lowest ODI total against Afghanistan match report and updates
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ACB

विस्तार

अफगानिस्तान की गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका की एक ना चली और टीम शारजाह में खेले गए पहले वनडे मैच में 33.3 ओवर में महज 106 रन पर ढेर हो गई। यह पहली बार है जब सीमित ओवरों के मैच में अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट किया है। अफगानिस्तान के लिए तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने 35 रन देकर चार विकेट झटके, जबकि अल्लाह गजनफर ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। इन दोनों गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी की मदद से अफगानिस्तान ने पहला मैच छह विकेट से अपने नाम किया। यह पहली बार है जब अफगानिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका से कोई वनडे मैच जीता है। 
विज्ञापन

नईब और ओमरजई ने अफगानिस्तान को दिलाई जीत 
लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 26 ओवर में चार विकेट पर 107 रन बनाकर मैच जीता। अफगानिस्तान के लिए गुलबदिन नईब ने 27 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 34 रन और अजमातुल्लाह ओमरजई ने 36 गेंदों पर दो छक्कों के सहारे नाबाद 25 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए बजोर्न फोचुइन ने दो विकेट झटके, जबकि लुंगी नगिदी ने एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने 38 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद कप्तान हशमातुल्लाह शाहिदी भी 16 रन बनाकर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए, लेकिन ओमरजई और नईब ने पांचवें विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच इसी मैदान पर शुक्रवार को खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका को जून में भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। टीम सीमित ओवर के खेल में नई शुरुआत करने के इरादे से उतरी थी, लेकिन फारूकी और गजनफर ने उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दक्षिण अफ्रीका ने वियान मुल्डर के अर्धशतक की मदद से किसी तरह 100 का आंकड़ा पार किया, लेकिन वह वनडे के अपने चौथे न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गई। अफगानिस्तान के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और मुल्डर को छोड़कर कोई बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सका। मुल्डर ने 84 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 52 रनों की पारी खेली। 
विज्ञापन

फारूकी ने पूरे किए 100 अंतरराष्ट्रीय विकेट
इस मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले फारूकी ने चार विकेट लेने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अफगानिस्तान के लिए 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। फारूकी ने सात ओवर गेंदबाजी की जिसमें से एक ओवर मेडन डाला। इस दौरान उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स (9), टोनी डि जॉर्जी (11), कप्तान एडेन मार्करम (2) और मुल्डर के विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed