फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa vs Sri Lanka 1st test 1st day match report, De Silva and Dinesh Chandimal play well

SAvsSL: डि सिल्वा-चांदीमल ने अफ्रीकी गेंदबाजों को धोया, पहले टेस्ट में श्रीलंका की पकड़ मजबूत

Sat, 26 Dec 2020 09:19 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 26 Dec 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
South Africa vs Sri Lanka 1st test 1st day match report, De Silva and Dinesh Chandimal play well
दिनेश चांदीमल - फोटो : सोशल मीडिया

धनंजय डि सिल्वा और दिनेश चांदीमल के शानदार अर्धशकीय पारियों के दम पर श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने छह विकेट के नुकसान पर 340 रन बना लिए हैं। दनुष शनाका 25 और कसुन रजीथा 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (22) पदार्पण कर रहे लुथो सिपाम्ला के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और चार चौके लगाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद डि सिल्वा (79 रन पर रिटायर्ड हर्ट) और चांदीमल (85) की जोड़ी ने 131 रन की शतकीय साझेदारी कर टीम के स्कोर को आगे पहुंचाया। 
विज्ञापन


डि सिल्वा ने अपनी पारी में 11 चौके के साथ एक छक्का भी लगाया। चाय के विश्राम से लगभग आधे घंटे पहले तेजी से रन चुराने की कोशिश में उनके बायें कूल्हे में तेज दर्द उठ गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल गोल्फ कार्ट पर बैठाकर मैदान से बाहर ले जाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, निरोशन डिवेला अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 49 रनों का योगदान दिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वियान मुल्दर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए। बता दें कि टेस्ट कप्तान के तौर पर क्विंटन डिकॉक का यह पहला मैच है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed