फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa vs England: Proteas Cricketers Test Negative For Coronavirus

SAvsENG: दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, रविवार से शुरू होगी वन-डे सीरीज 

Sat, 05 Dec 2020 05:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानसबर्ग Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 05 Dec 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
South Africa vs England: Proteas Cricketers Test Negative For Coronavirus
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : फाइल फोटो

दक्षिण अफ्रीकी टीम की कोरोना वायरस जांच रिपोर्ट शनिवार को निगेटिव आई है। इसके बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त हो गया। तीन मैचों की सीरीज शुक्रवार से केपटाउन में शुरू होनी थी लेकिन मेजबान टीम का एक खिलाड़ी कोरोना जांच में पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद मैच रविवार तक स्थगित कर दिया गया। 

विज्ञापन


सीएसए ने एक बयान में कहा, 'क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पूरी दक्षिण अफ्रीकी टीम कोरोना जांच में निगेटिव पाई गई है।' टीम के केपटाउन में बायो बबल में जाने से पहले एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया था जबकि दूसरा टी-20 श्रृंखला से पहले पॉजिटिव पाया गया। इंग्लैंड ने टी-20 सीरीज 3-0 से जीती थी। वनडे सीरीज में अब रविवार और सोमवार को लगातार मैच खेले जाएंगे। इंग्लैंड का दौरा बुधवार को तीसरे मैच के साथ खत्म होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed