फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa to tour Ireland for limited-overs series in July

जुलाई में आयरलैंड का दौरा करेगी दक्षिण अफ्रीकी टीम, खेलेगी तीन वनडे व तीन टी20 मैचों की सीरीज

Mon, 15 Feb 2021 08:56 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, केपटाउन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 15 Feb 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
South Africa to tour Ireland for limited-overs series in July
आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : social media

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को आयरलैंड दौरे की घोषणा की। इस दौरे की शुरुआत इसी साल जुलाई में होगी। यहां प्रोटियाज टीम को आयरलैंड के खिलाफ तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत वन-डे से होगी।

विज्ञापन


दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। वन-डे के बाद टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी, जिसका पहला मैच 20 जुलाई को खेला जाएगा। ऐसा पहली होगा जब दक्षिण अफ्रीकी टीम आयरलैंड दौरे पर एक से अधिक मैच खेलेगी। इससे पहले साल 2007 में प्रोटियाज टीमकेवल एक वन-डे मैच खेली थी। 
विज्ञापन


क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने एक बयान में कहा, 'पहली बार दक्षिण अफ्रीका की टीम एक मैच से अधिक के लिए आयरलैंड का दौरा करेगी। इससे पहले जून 2007 के दौरे पर उसने बेलफास्ट में एक वनडे खेला था।' दक्षिण अफ्रीका ने अब तक आयरलैंड को पांच वनडे में हराया है। आखिरी बार दोनों का सामना 2016 में आयरलैंड के एक मैच के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हुआ था। दोनों टीमों ने आपस में एक भी टी-20 मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed