फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa squad for T20 World Cup 2022, Rassie van der Dussen Out; Wayne Parnell And Tristan Stubbs Named

South Africa: टी-20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, डुसेन बाहर, पार्नेल-स्टब्स शामिल

Tue, 06 Sep 2022 05:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 06 Sep 2022 05:28 PM IST
सार

तेम्बा बावुमा ही टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, 22 साल के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और 33 साल के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

विस्तार

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। तेम्बा बावुमा ही टीम की कप्तानी करेंगे। वहीं, 22 साल के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स और 33 साल के तेज गेंदबाज वेन पार्नेल को भी स्क्वॉड में शामिल किया गया है। सीएसए ने वर्ल्ड कप के लिए 15 खिलाड़ियों की टीम चुनी है। साथ ही तीन रिजर्व खिलाड़ी भी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया जाएंगे। इस साल टी-20 वर्ल्ड कप अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने भारतीय दौरे के लिए भी टीम की घोषणा की। भारतीय दौरे पर दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन टी-20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। टी-20 सीरीज में वर्ल्ड कप के लिए चुने गए सभी खिलाड़ी खेलेंगे। वहीं, वनडे सीरीज के लिए अलग टीम चुनी गई है। इसके कप्तान भी तेम्बा बावुमा ही होंगे। बावुमा जून के बाद पहली बार कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। जून में भारत के खिलाफ वह चोटिल हो गए थे। भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज की शुरुआत 28 सितंबर से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुभवी बल्लेबाजी रसी वान डर डुसेन को चोट की वजह से टी-20 वर्ल्ड कप और भारत दौरे के लिए सीरीज से बाहर कर दिया गया है। सीएसए ने अपने प्रेस रिलीज में बताया- डुसेन की उंगली में फ्रैक्चर है। यह चोट उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए दूसरे टेस्ट के दौरान लगी। उन्हें सर्जरी की जरूरत है और ठीक होने में उन्हें कम से कम छह हफ्ते लगेंगे।
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई टीम के सभी 15 खिलाड़ी कैप्ड हैं। वहीं, राइली रूसो और पार्नेल टीम में अपनी जगह बचाने में कामयाब हुए। मार्को यानसेन, एंदिले फेहलुकवायो और जोर्न फोर्तुइन तीन रिजर्व खिलाड़ी होंगे। यह सभी 18 खिलाड़ी भारत के खिलाफ 28 सितंबर से 4 अक्तूबर तक खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए उपलब्ध होंगे। वहीं, वनडे सीरीज के लिए 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

टी-20 वर्ल्ड कप और भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, राइली रूसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम

तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, यानेमन मालन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, वेन पार्नेल, एंडिले फेहलुकवायो, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज शेड्यूल

28 सितंबर: पहला टी-20 (तिरुवनंतपुरम)
2 अक्तूबर: दूसरा टी-20 (गुवाहाटी)
4 अक्तूबर: तीसरा टी-20 (इंदौर)
6 अक्तूबर: पहला वनडे (लखनऊ)
9 अक्तूबर: दूसरा वनडे (रांची)
11 अक्तूबर: तीसरा वनडे (दिल्ली)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed