दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का भारत में 'मैराथन' दौरा सितम्बर से
सितम्बर माह से 72 दिनों के लिए दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम भारत में मैराथन दौरा करेगी। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए इस साल का सबसे बड़ा दौरा होगा।
सोमवार को बीसीसीआई और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) ने इसकी पुष्टि की। मामले की जानकारी देते हुए सीएसए के चीफ हारून लोरगाट ने कहा कि उन्हें बीसीसीआई के साथ कांट्रेक्ट साइन करने में खुशी है।
दोनों टीमों के बीच 4 टेस्ट मैच, 5 वनडे और 3 टी-20 मुकाबले होंगे। यह दौरान सितम्बर से दिसम्बर 2015 तक होगा। सीरीज के सभी मुकाबले भारत में ही कराए जाएंगे।
ये होंगे मैच के शेड्यूल
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सभी मुकाबले 29 सितम्बर से 7 दिसम्बर तक होंगे। भारतीय टेस्ट टीम की बागडोर विराट कोहली संभालेंगे जबकि वनडे और टी-20 मुकाबलों में कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी के जिम्मे होगी। मुकाबले टी-20 से शुरू होंगे फिर वनडे और आखिर में टेस्ट मैच होंगे।
टी-20 (डे-नाइट)-
प्रैक्टिस मैच 29 सितम्बर को दिल्ली में होगा।
पहला 2 अक्टूबर को धर्मशाला में।
दूसरा 5 अक्टूबर को कटक में।
तीसरा 8 अक्टूबर को कोलकाता में।
वनडे मुकाबले-
पहला (डे) 11 अक्टूबर को कानपुर में।
दूसरा (डे नाइट) 14 अक्टूबर को इंदौर में।
तीसरा (डे नाइट) 18 अक्टूबर को राजकोट में।
चौथा (डे नाइट) 22 अक्टूबर को चेन्नई में।
पांचवां (डे नाइट) 25 अक्टूबर को मुंबई में।
टेस्ट मुकाबले-
30 अक्टूबर से 31 तक दो दिवसीय प्रैक्टिस मैच मुंबई में।
पहला 5 नवम्बर से 9 नवम्बर तक मोहाली में।
दूसरा 14 नवम्बर से 18 नवम्बर तक बंगलोर में।
तीसरा 25 नवम्बर से 29 नवम्बर तक नागपुर में।
चौथा 3 दिसम्बर से 7 दिसम्बर तक दिल्ली में।