{"_id":"67c9793a3c0ce05575046724","slug":"south-africa-head-coach-rob-walter-says-they-are-till-evolving-as-a-team-after-another-knockout-punch-2025-03-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Champions Trophy: हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच ने सकारात्मक पहलुओं को याद किया, बोले- सही दिशा में टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Champions Trophy: हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कोच ने सकारात्मक पहलुओं को याद किया, बोले- सही दिशा में टीम
Thu, 06 Mar 2025 04:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 06 Mar 2025 04:01 PM IST
सार
ग्रुप बी में शीर्ष पर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 50 रन से हार गई। वाल्टर ने कहा कि इस हार के बावजूद उनकी टीम के लिए इस प्रतियोगिता में कई सकारात्मक चीजें भी रहीं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : PTI
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण में अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची थी, लेकिन उसका विजयी अभियान न्यूजीलैंड ने समाप्त किया। दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बार फिर करीब आकर आईसीसी खिताब जीतने से चूक गई। हालांकि, टीम के मुख्य कोच रॉब वाल्टर का मानना है कि 2027 में घरेलू धरती पर होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम सही राह पर आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रुप बी में शीर्ष पर रहा था दक्षिण अफ्रीका
ग्रुप बी में शीर्ष पर रही दक्षिण अफ्रीका की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से 50 रन से हार गई। वाल्टर ने कहा कि इस हार के बावजूद उनकी टीम के लिए इस प्रतियोगिता में कई सकारात्मक चीजें भी रहीं। वाल्टर ने कहा, आपने देखा होगा कि हमने जो मैच जीते उनमें हमने अच्छी साझेदारियां निभाई। हमारे पास बल्लेबाजी में अच्छा योगदान देंगे वाले खिलाड़ी हैं। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो मुझे लगता है कि हमने अपनी सटीकता में बहुत सुधार किया है। हमारे तेज गेंदबाजों ने बहुत सटीक गेंदबाजी की।

वाल्टर बोले- खिताब जीतने पर निगाहें
वाल्टर ने कहा, यह कुछ ऐसा है जिस पर हम वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम जो भी मैच खेल रहे हैं उसमें हमें सीखने का मौका मिल रहा है। हम छोटे-छोटे सबक लेने की कोशिश कर रहे हैं। यह सबक बेहद कड़ा है। आप इससे थोड़ा बेहतर प्रयास की उम्मीद करते हैं क्योंकि इससे हमारा अभियान समाप्त हो गया है। हम निश्चित रूप से यहां-वहां की छोटी-छोटी चीजों से सीखते रहेंगे। हम बेहतर कर सकते हैं। हम अब भी एक टीम के रूप में विकसित हो रहे हैं। मेरे दिमाग में किसी तरह का संदेह नहीं है। वनडे विश्व कप में अभी ढाई साल का समय है और हमारी निगाह खिताब जीतने पर है।