{"_id":"5f5a6cf18ebc3e44b43a70b9","slug":"south-africa-government-takes-control-of-cricket-in-the-country-suspends-csa","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट, अब सरकार चलाएगी इसे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाहर होने का खतरा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
संकट में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट, अब सरकार चलाएगी इसे, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बाहर होने का खतरा
Fri, 11 Sep 2020 09:12 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 11 Sep 2020 09:12 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट को लेकर वहां की सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सरकार ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को निलंबित कर दिया है। साथ ही इसे अपने अधीन कर लिया है। क्रिकबज के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीकी खेल परिसंघ और ओलंपिक समिति ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका को लिखे खत में सीएसए बोर्ड और वरिष्ठ अधिकारियों से सीएसए के प्रशासन से अलग हटने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
बता दें कि यह आईसीसी के नियम के खिलाफ है क्योंकि क्रिकेट की यह अंतरराष्ट्रीय संस्था साफतौर पर किसी भी क्रिकेट में किसी भी तरह के सरकारी हस्तक्षेप के खिलाफ है। इस नियम को तोड़ने के खिलाफ आईसीसी दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोक लगा सकती है।
विज्ञापन