{"_id":"530c19dc5a3657e4f31c8c47fec54907","slug":"south-africa-defeat-westindies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका के तूफान के आगे वेस्टइंडीज उड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
द. अफ्रीका के तूफान के आगे वेस्टइंडीज उड़ा
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Jan 2015 12:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच को जीतकर द. अफ्रीका ने सीरीज 2-0 से अपने नाम कर दी है। इस जीत के साथ ही द. अफ्रीका आईसीसी टेस्ट रैंकिग में पहले पायदान पर बरकरार है।
विज्ञापन
केपटाउन में हुए तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में द. अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। पहली पारी में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 329 बनाए, तो द. अफ्रीका ने पहली पारी में वेस्टइंडीज पर 92 रन की बढ़त बनाई।
विज्ञापन
दूसरी पारी में वेस्टइंडीज की पूरी केवल 215 रन पर ढेर हो गई। उनके जवाब में द. अफ्रीका ने 2 विकेट खोकर ही लक्ष्य प्राप्त कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब एबी डीविलियडर्स को मिला। वहीं मैन ऑफ द सीरीज दक्षिण अफ्रीका के कप्तान हाशिम अमला रहे।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका की ओर से एबी डीविलियडर्स ने सर्वाधिक 148 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में पहली पारी में डेल स्टेन ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए। उनके बाद साइमन हार्मर ने 3 और मोर्न मोकर्ल ने 2 विकेट लिए। जबकि स्टीयान वॉन जेल को एक सफलता मिली।
वहीं, दूसरी पारी में साइमन हार्मर ने चार और स्टेन को 3 विकेटों की सफलता मिली। जबकि मोर्न मोकर्ल को दो विकेट मिले।