फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa defeat Englad by 340 runs in Second test series level

द. अफ्रीका ने इंग्लैंड को दी 340 रन से मात, सीरीज 1-1 से बराबर 

Tue, 18 Jul 2017 12:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Tue, 18 Jul 2017 12:58 PM IST
विज्ञापन
 South Africa defeat Englad by 340 runs in Second test series level
इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने अपनी पेस बैटरी के शानदार प्रदर्शन की बदौलत मेजबान इंग्लैंड की बल्लेबाजी को धराशाई कर दिया और मैच में 340 रन से जीत हासिल कर ली। जीत के लिए दूसरे टेस्ट में जीत के लिए 474 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की पूरी टीम 44.2 ओवर में 133 रन पर ढेर हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर से वर्नान फिलेंडर और केशव महाराज ने 3-3 और डाउनी ओलिवर और क्रिस मॉरिस ने इंग्लैंड के 2-2 विकेट चटकाए। पूर्व कप्तान एलेस्टर कुक दूसरी पारी में इंग्लैंड के सबसे सफल बल्लेबाज रहे उन्होंने सर्वाधिक 42 रन बनाए। इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज दो अंक तक भी नहीं पहुंच सके। 
विज्ञापन


दूसरे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 335 रन बनाए। इसके जवाब में मेजबान इंग्लैंड महज 205 रन ही बना सकी। पहली पारी में 130 रन की बढ़त हासिल करने के बाद अफ्रीकी टीम ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और अमला और एल्गर की पारियों की बदौलत 9 विकेट पर 343 रन पर घोषित कर दी। जीत के लिए 474 रन का इंग्लैंड पीछा नहीं कर पाई।  दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज वर्नान फिलेंडर को दोनों पारियों में शानदार गेंदबाजी करने के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed