फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   South Africa create history after 48 years wining test series against australia 

SAvAUS: दक्षिण अफ्रीका ने 48 साल बाद रचा इतिहास, कंगारुओं से छीनी सीरीज

Tue, 03 Apr 2018 06:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 03 Apr 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
South Africa create history after 48 years wining test series against australia 
दक्षिण अफ्रीका

दक्षिण अफ्रीका ने जोहानसबर्ग में खेले गए सीरीज के चौथे और आखिरी टेस्ट मैच के पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया को 492 रनों से हराकर चार टेस्ट मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने 48 साल बाद इतिहास रचा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली घरेलू टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही। इससे पहले प्रोटियाज ने साल 1969-70 में ऑस्ट्रेलिया को अपने घर में 4-0 से सीरीज में मात दी थी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि द. अफ्रीका ने चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया को 612 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में कंगारू की टीम 119 रन ही बना सकी और मैच हार गई। वर्नोन फिलेंडर ने मैच की दूसरी पारी में 21 रन देकर 6 विकेट, जबकि दोनों पारियों में कुल मिलाकर 9 विकेट लिए। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह उनका खेल के सबसे लंबे प्रारूप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। फिलेंडर ने इस मैच के साथ टेस्ट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और ऐसा करने वाले वह सातवें अफ्रीकी गेंदबाज हैं। वहीं, कागिसो रबाडा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 488 रन बनाए थे। वहीं ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 221 रन ही बना सकी थी। दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 344 रनों पर घोषित कर दी ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए एक विशाल लक्ष्य दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आखिरी दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम (88/3) से खेलना शुरु किया, लेकिन वह सिर्फ 16.4 ओवर की खेल सकी। कंगारू टीम की तरफ से सबसे ज्यादा जो बर्न्स (42) और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 24 रन बनाए। प्रोटियाज की तरफ से दूसरी पारी में वर्नोन फिलेंडर ने सबसे ज्यादा 6 विकेट, मोर्ने मोर्केल ने 2 और केशव महाराज ने 1 विकेट लिए। मोर्केल का यह आखिरी टेस्ट मैच था। हालांकि, उन्होंने पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।


बता दें कि दक्षिण अफ्रीका की रनों के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 2007 में न्यूजीलैंड को जोहानसबर्ग में ही 358 रनों से मात दी थी। वहीं, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह चौथी बड़ी जीत है। रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड (675 रन) ऑस्ट्रेलिया के नाम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed