फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   south africa beat australia by 10 runs in icc cricket world cup 2019

World Cup 2019: वॉर्नर का शतक बेकार, दक्षिण अफ्रीका से हारकर टॉप से फिसला ऑस्ट्रेलिया

Sun, 07 Jul 2019 04:02 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 07 Jul 2019 04:02 AM IST
विज्ञापन
south africa beat australia by 10 runs in icc cricket world cup 2019
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण अफ्रीका ने जो पूरे टूर्नामेंट में नहीं किया वह अंतिम लीग मैच कर दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया का काम खराब कर दिया। फॉफ डुप्लेसिस की टीम ने न सिर्फ 10 रन से जीत हासिल की बल्कि ऑस्ट्रेलिया को सर्वोच्च स्थान की पदवी से उतार कर नंबर दो पर धकेल दिया। 

विज्ञापन


इस हार के साथ आरोन फिंच की टीम को अब सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड के साथ खेलना पड़ेगा। वहीं भारत 15 अंक के साथ सर्वोच्च स्थान पर रहते हुए पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के साथ खेलेगा।
विज्ञापन


वॉर्नर का शतक बेकार 
यह डेविड वार्नर थे जो दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों से अंत तक लोहा लेते रहे। लेकिन क्रिस मौरिस ने मिड ऑन पर वॉर्नर का अविश्वसनीय सा कैच लेते हुए उनकी 117 गेंद में 122 रन की पारी का अंत कर दिया। उन्होंने 15 चौके और दो छक्के लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह विकेट कीपर एलेक्स कैरी थे जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की जीत की उम्मीदों को बनाए रखा, लेकिन मौरिस की गेंद पर वह भी आउट हो गए। उन्होंने 69 गेंद में 11 चौके एक छक्के की मदद से 85 रन की पारी खेली। अंतिम ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 18 रन चाहिए थे और अंतिम जोड़ी विकेट पर थी। लेकिन लॉएन और बेहरनडॉर्फ कुछ नहीं कर पाए। ऑस्ट्रेलिया 49.5 ओवर में 315 पर सिमट गई।

अंतिम मैच में डू प्लेसिस ने जड़ा शतक

विश्व कप से बाहर होने के बाद दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डू प्लेसिस ने फॉर्म हासिल की। डुप्लेसिस ने न सिर्फ टूर्नामेंट का पहला शतक जड़ा बल्कि मजबूत  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट पर 325 रन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई। दरअसल यह क्विंटन डिकॉक थे जिन्होंने टूर्नामेंट में लंबे समय पर अपनी टीम को तूफानी शुरुआत दी।

उन्होंने स्टार्क, कमिंस, बेहरनडार्फ जैसे गेंदबाजों की धुनाई लगाते हुए 51 गेंद में 52 रन की पारी खेली, साथ ही एडिन मार्करम के साथ पहले विकेट केलिए 79 रन जोड़े। इसके बाद डूप्लेसिस और वानडर दूसेन ने मोर्चा संभाल लिया।

दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 151 रन जोड़कर दक्षिण अफ्रीका को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया। डुप्लेसिस ने 94 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। वानडर दूसेन दुर्भाग्यशाली रहे जो शतक नहीं  जड़ सके। उन्होंने 97 गेंद में चार छक्के और चार चौकों की मदद से 95 रन बनाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed