{"_id":"5cb86650bdec2276d05c1f9c","slug":"south-africa-announced-15-men-squad-for-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Cup के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, बेहद मजबूत नजर आ रहा स्क्वाड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
World Cup के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम का एलान, बेहद मजबूत नजर आ रहा स्क्वाड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 18 Apr 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
विश्व कप के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम
- फोटो : क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीलंका के बाद दक्षिण अफ्रीका ने भी गुरुवार को विश्व कप 2019 के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। आईसीसी टूर्नामेंट्स में चोकर्स के नाम से कुख्यात अफ्रीकी टीम की अगुवाई फाफ डू प्लेसी करेंगे। विकेटकीपिंग का जिम्मा क्विंटन डीकॉक संभालेंगे।
2 of 7
हाशिम अमला
- फोटो : icc
अपने जीवन के सबसे खराब फॉर्म से गुजर रहे हाशिम हमला पर चयनकर्ताओं ने एक बार फिर भरोसा जताया है। अमला को टीम में शामिल करने से साफ हो गया कि रीजा हेंड्रिक्स के लिए इस टीम में कोई जगह नहीं बन पाई है।
3 of 7
रीजा हैंड्रिक्ज
29 वर्षीय हेंड्रिक्स को अमला के स्थान पर बतौर सलामी बल्लेबाज शामिल किए जाने की अटकलें चल रही थीं। हेंड्रिक्स ने अपने वन-डे इंटरनेशनल करियर की धमाकेदार शुरुआत की थी। उन्होंने अपने पहले ही वन-डे में सेंचुरी लगाई थी। हालांकि इसके बाद उनकी फॉर्म में भी गिरावट देखी गई। 18 वन-डे के बाद उनका बल्लेबाजी औसत 26 का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
एबी डीविलियर्स और फाफ डू प्लेसी
अब अमला के साथ ओपनिंग का जिम्मा एडेन मार्कराम संभालेंगे। क्विंटन डीकॉक भी इस पोजिशन पर टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं। कप्तान फाफ मध्यक्रम की जान है। एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने के बाद उन पर मीडिल ऑर्डर की बड़ी जिम्मेदारी है। डेविड मिलर, रासी वैन डर डूसन और जेपी डुमिनी बल्लेबाजी क्रम की रीढ़ है।
विज्ञापन
5 of 7
लुंगी एनगिडी
एंडिले फेहलुकवे, ड्वेन प्रिटोरियस इस टीम को ऑलराउंड क्षमता देते हैं। अफ्रीका के पास दुनिया की सबसे मजबूत तेज गेंदबाजी अटैक है। कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेल स्टेन और एनरिच नॉर्टजे किसी भी बल्लेबाजी क्रम को उखाड़ फेंकने की ताकत रखते हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।