फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दूसरी हार के बाद कोच का बड़ा बयान, बोले- पहली बार चेन्नई की कमजोरी हुई उजागर 

Thu, 18 Apr 2019 05:33 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 18 Apr 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings exposed for the first time: Fleming on loss to SunRisers Hyderabad
स्टीफन फ्लेमिंग

चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बुधवार को हैदराबाद से छह विकेट से मैच गंवाने के बाद कहा कि इंडियन टी-20 लीग (आईपीएल) के मौजूदा सत्र में टीम की कमजोरी पहली बार उजागर हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा की जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करने वाली यह टीम इससे कैसे उबरती है।


 

Chennai Super Kings exposed for the first time: Fleming on loss to SunRisers Hyderabad
stephen fleming-dhoni

चेन्नई की यह सत्र में सिर्फ दूसरी हार है और फ्लेमिंग ने कहा कि पिछली बार की चैम्पियन टीम एकजुट होकर खामियों को कम करने की कोशिश करेगी। फ्लेमिंग ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'लंबे समय में यह पहली बार हुआ है जब हमारी कमजोरी इस तरह से उजागर हुई है और यह देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी इससे कैसे निपटते हैं।'

Chennai Super Kings exposed for the first time: Fleming on loss to SunRisers Hyderabad
स्टीफन फ्लेमिंग

उन्होंने कहा, 'हम अपनी हार का जरूरत से ज्यादा विश्लेषण नहीं करते है। हम उन पहलुओं का चयन करते है जहां कमी रही गयी और उस पर काम करते है। हमारी टीम में लचीलापन है। हम शुरुआती आठ में से सात मैच जीते और नौवें के नजीते के बारे में ज्यादा सोचे बिना खुद को प्रेरित करना होगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chennai Super Kings exposed for the first time: Fleming on loss to SunRisers Hyderabad
चेन्नई बनाम कोलकाता

फ्लेमिंग ने कहा कि पीठ की दर्द से परेशान कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को एहतियात के तौर पर टीम में शामिल नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, 'कोलकाता के खिलाफ मैच के बाद वह थोड़ी परेशानी में थे। इसलिए ऐसा एहतियात के तौर पर किया गया। इस सत्र में हमें उनकी स्थिति को लेकर ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है ताकि वह फिट रहे।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed