{"_id":"5d8236f88ebc3e01486034fc","slug":"south-africa-a-trail-by-258-runs-with-5-wickets-remaining-in-the-innings-day-2-against-india-a","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ए ने कसा शिकंजा, दक्षिण अफ्रीका ए अब भी 258 रन पीछे ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ए ने कसा शिकंजा, दक्षिण अफ्रीका ए अब भी 258 रन पीछे
Thu, 19 Sep 2019 08:04 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 19 Sep 2019 08:04 AM IST
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच खेले जा रहे दूसरे अनौपचारिक टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ए की पहली पारी 417 रन के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ए ने दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। एडेन मार्करम 83 और वियान मुल्डर 9 रन बनाकर क्रीज पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका ए टीम अभी भी भारत ए से 258 रन पीछे हैं।
विज्ञापन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शानदार शुरुआत रही। शुभमन गिल (92), करुण नायर (78), ऋद्धिमान साहा (60), शिवम दूबे (68) और जलज सक्सेना (48*) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ए ने अपनी पहली पारी में 417 रन बनाए।
विज्ञापन
भारत के 417 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज छह रन के स्कोर पर टीम का पहले विकेट पीटर मिलान के रूप में गिरा। मलान के अलावा मार्करम ने 83 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ब्रून ने 41 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन