{"_id":"63130cea09f37f2c657c834c","slug":"sourav-ganguly-withdraws-from-legends-league-cricket-will-not-play-in-india-maharajas-vs-world-giants-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Legends League: मैदान पर वापसी नहीं करेंगे सौरव गांगुली, लीजेंड लीग से नाम वापस लिया, जानें वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Legends League: मैदान पर वापसी नहीं करेंगे सौरव गांगुली, लीजेंड लीग से नाम वापस लिया, जानें वजह
Sat, 03 Sep 2022 01:44 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 01:44 PM IST
सार
सौरव गांगुली 16 सिंतबर के लीजेंड लीग क्रिकेट के जरिए मैदान में वापसी करने वाले थे। अब उन्होंने इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है। गांगुली 10 साल बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी करने वाले थे।
विज्ञापन
सौरव गांगुली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने लीजेंड लीग क्रिकेट से अपना नाम वापस ले लिया है। गांगुली 10 साल बाद क्रिकेट के मैदान में वापसी करने वाले थे, लेकिन अब उन्होंने अपना फैसला बदल दिया है। लीजेंड लीग क्रिकेट में गांगुली को इंडिया महाराज टीम की कप्तानी मिली थी। उन्हें वर्ल्ड जाएंट्स के खिलाफ मैच में 16 सितंबर को मैदान में उतरना था, लेकिन अब गांगुली यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने बताया कि निजी कराणों से और समय नहीं होने की वजह से इस मैच में वे शामिल नहीं हो रहे हैं।
यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर खेला जाना था। मीडियो रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली सिर्फ चैरिटी के लिए एक ही मैच खेलने वाले थे, लेकिन समय की कमी के चलते इस मैच में भी नहीं खेलेंगे। गांगुली इस मैच को लेकर काफी उत्सुक थे और जिम में तैयारी भी शुरू कर दी थी, लेकिन अब उन्होंने इस मैच को न खेलने का फैसला किया है। वे आखिरी बार आईपीएल में नजर आए थे।

सहवाग बन सकते हैं कप्तान
सौरव गांगुली के बाहर जाने के बाद वीरेन्द्र सहवाग को इंडिया महाराजा टीम की कप्तानी मिल सकती है। सहवाग के अलावा हरभजन सिंह भी कप्तान बनने के दावेदार हैं। इस बार लीजेंड लीग में कुल 16 मैच होने हैं। लीग की शुरुआत 16 सितंबर को भारत महाराजा और वर्ल्ड जाएंट्स की बीच मुकाबले से होगी। वहीं, फाइनल मैच आठ अक्तूबर को खेला जाएगा।
लीजेंड्स लीग मैच के लिए दोनों टीमें
इंडिया महाराजा
वीरेंद्र सहवाग (संभावित कप्तान), मोहम्मद कैफ, युसुफ पठान, एस. बद्रीनाथ, इरफान पठान, पार्थिव पटेल, स्टुअर्ट बिन्नी, एस. श्रीसंत, हरभजन सिंह, नमन ओझा, अशोक डिंडा, प्रज्ञान ओझा, अजय जडेजा, आरपी सिंह, जोगिंदर शर्मा, रीतेंदर सिंह सोढी।
वर्ल्ड जाएंट्स
इयॉन मोर्गन (कप्तान), लेंडल सिमंस, हर्शल गिब्स, जैक कालिस, सनथ जयसूर्या, मैट प्रायर, नाथन मैक्कुलम, जोंटी रोड्स, मुथैया मुरलीधरन, डेल स्टेन, हैमिल्टन मसाकाद्जा, मशरफे मुर्तजा, असगर अफगान, मिचेल जॉनसन, ब्रेट ली, केविन ओ ब्रायन, दिनेश रामदीन।