{"_id":"5d81e9e78ebc3e93ad1047db","slug":"sourav-ganguly-talks-about-his-coaching-ambitions-with-indian-cricket-team","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं सौरव गांगुली, IPL में दिखा चुके हैं दम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रवि शास्त्री के बाद टीम इंडिया का कोच बनना चाहते हैं सौरव गांगुली, IPL में दिखा चुके हैं दम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 19 Sep 2019 08:10 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
रवि शास्त्री और सौरव गांगुली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL 2019 में दिल्ली कैपिट्स के सलाहकार के रूप में बेहतरीन काम दिखा चुके पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से भारतीय क्रिकेट टीम के कोच को लेकर सवाल किया गया तो 'दादा' ने बेहतरीन जवाब देकर सभी का दिल जीत लिया।
2 of 4
रवि शास्त्री और विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में हारकर बाहर हो जाने के बावजूद रवि शास्त्री को एक बार फिर से टीम इंडिया का मुख्य कोच बनाया जा चुका है। रवि शास्त्री अब भारतीय टीम के लिए 2021 में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप तक कोच रहेंगे। रेस में कई दिग्गज मौजूद थे, बावजूद इसके रवि शास्त्री ने ही बाजी मारी, लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अब भविष्य में भारतीय टीम के कोच के रूप अपनी सेवाएं देने की इच्छा जता दी है।
3 of 4
सौरव गांगुली
रवि शास्त्री के टीम इंडिया के कोच बनते ही सौरव गांगुली ने इशारा किया था कि वो भविष्य में कोच बनना चाहते हैं और एक बार फिर से उनके सामने टीम इंडिया का कोच बनने का सवाल आया जिस पर उन्होंने फिर से संकेत दिए हैं कि वो भी भविष्य में कोच बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गांगुली और पोंटिंग
- फोटो : PTI
गांगुली से कोच बनने का सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 'एक कोच को खत्म होने दो, फिर हम दूसरे कोच के बारे में सोचेंगे।' दादा ने आगे दो टूक कहा कि वो पहले से ही अच्छे कोच हैं और दिल्ली कैपिटल्स को अपने मार्गदर्शन में अच्छा काम करवा रहे हैं।
बकौल दादा, 'मैं आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को देख रहा हूं। पिछले सीजन में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। वे पिछले साल सात साल के बाद सेमीफाइनल में पहुंचे थे। इसलिए ये अच्छा है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।