{"_id":"5f4229070a70b26f0e6849ba","slug":"sourav-ganguly-on-england-batsman-zak-crawley-class-player-hope-to-see-him-in-all-formats-regularly","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लिश बल्लेबाज के मुरीद हुए सौरव गांगुली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले इंग्लिश बल्लेबाज के मुरीद हुए सौरव गांगुली
Sun, 23 Aug 2020 02:00 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:00 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली-जाक क्राउली
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जाक क्राउली के मुरीद हो गए हैं। गांगुली ने क्राउली की प्रशंसा के पुल बांधते हुए इस युवा को बेहतरीन खिलाड़ी करार दिया। क्राउली ने साउथैम्पटन में पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में 267 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन
क्राउली ने अपने आठवें टेस्ट मैच में शनिवार को साथी शतकवीर जोस बटलर (152 रन) के साथ रिकार्ड साझेदारी के दौरान दोहरा शतक जमाया। इससे इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान पर टेस्ट श्रृंखला जीतने के करीब पहुंच गई है। 22 साल के क्राउली की 392 गेंद की इस पारी ने उन्हें इंग्लैंड के खिलाड़ियों के सर्वकालिक शीर्ष स्कोर में 10वें स्थान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
गांगुली ने ट्वीट किया, ‘इंग्लैंड को तीसरे नंबर पर क्राउली के रूप में बहुत अच्छा खिलाड़ी मिल गया है। ’ उन्होंने कहा कि वह बेहतरीन खिलाड़ी दिखता है। उन्हें नियमित रूप से सभी प्रारूपों में खेलते हुए देखने की उम्मीद करूंगा।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स पारिवारिक कारणों से अपने देश न्यूजीलैंड लौट गए हैं, जिससे उन्हें तीसरे और अंतिम टेस्ट में खेलने का मौका मिला। क्राउली ने भी इस मौके का फायदा उठाकर दोहरे शतक से इंग्लैंड की टीम में तीसरे नंबर के नियमित बल्लेबाज के लिए दावा पेश कर दिया है। उनकी बटलर के साथ पांचवें विकेट के लिये 359 रन की भागीदारी टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से रिकार्ड है और यह सर्वश्रेष्ठ साझेदारियों में संयुक्त रूप से छठे स्थान पर है।