फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly Hails India's Rising Star Umran Malik, says this speedstar is Outstanding Face Of League So Far

IPL 2022: आईपीएल की कामयाबी से खुश हैं बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, कहा- इस युवा खिलाड़ी को देखकर मजा आया

Sat, 30 Apr 2022 06:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 30 Apr 2022 06:04 PM IST
सार

गांगुली ने सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक को अब तक लीग का सबसे चहेता खिलाड़ी बताया है। जम्मू कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन लगातार 150 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी की है।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Hails India's Rising Star Umran Malik, says this speedstar is Outstanding Face Of League So Far
सौरव गांगुली और उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल का 15वां सीजन धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंच रहा है। आधा सीजन निकल चुका है और ग्रुप स्टेज के बस कुछ ही मैच बचे हैं। कोरोना के कुछ केस के अलावा भारत में खेले जा रहे लीग में कुछ खास परेशानियां नहीं आईं। इसके साथ ही दर्शक भी स्टेडियम जाकर अपनी टीम को सपोर्ट कर सके। ऐसे में आईपीएल की कामयाबी से बीसीसआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली बेहद खुश हैं।
विज्ञापन


इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के बैटर जोस बटलर तीन शतक जड़ चुके हैं। वहीं, केएल राहुल ने भी शानदार फॉर्म दिखाते हुए दो शतक जड़े। वहीं, गेंदबाजी में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का कमाल देखने को मिला है। दोनों पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं। हालांकि, गांगुली को इन खिलाड़ियों में से नहीं, बल्कि एक युवा पेसर का खेल देखकर काफी मजा आया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 

गांगुली ने सनराइजर्स हैदराबाद के तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक को अब तक लीग का सबसे चहेता खिलाड़ी बताया है। जम्मू कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन लगातार 150 प्लस की स्पीड से गेंदबाजी की है। गांगुली ने उमरान की जमकर तारीफ की है। 

गांगुली ने एक इंटरव्यू में कहा- यह दिलचस्प है। मैं सभी मैच देख रहा हूं। कोई भी टीम जीत सकती है और सभी ने अच्छा खेल दिखाया है। खासतौर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन किया है। उमरान मलिक की गेंदबाजी ने हम सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। उमेश यादव और खलील अहमद का प्रदर्शन भी शानदार रहा है। मैं कहूंगा कि उमरान इस सीजन लीग का चेहरा रहे हैं।  

उमरान ने इस सीजन अब तक 15 विकेट लिए हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछले मैच में सीजन का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। चार ओवर में उमरान ने 25 रन देकर पांच विकेट झटके। हैदराबाद की हार के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed