{"_id":"5da9b1b78ebc3e0142328878","slug":"sourav-ganguly-former-teammates-likely-to-attend-dinner-organised-by-cricket-association-of-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने दोस्तों संग भव्य पार्टी करने जा रहे सौरव गांगुली, अध्यक्ष बनने के बाद होगी दावत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पुराने दोस्तों संग भव्य पार्टी करने जा रहे सौरव गांगुली, अध्यक्ष बनने के बाद होगी दावत
Fri, 18 Oct 2019 06:06 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 18 Oct 2019 06:06 PM IST
विज्ञापन
सौरव गांगुली
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली जल्द ही बीसीसीआई की बागडोर संभालने वाले हैं। वह 23 अक्टूबर को मुंबई में होने वाली बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में आधिकारिक रूप से इस पद को संभालेंगे। इसके ठीक बाद दो दिन बाद यानी 25 तारीख को बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) सौरव गांगुली के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
सूत्र का कहना है कि इस पार्टी में सौरव गांगुली की कप्तानी में खेल चुके टीम इंडिया के कई पूर्व खिलाड़ी जैसे वीवीएस लक्ष्मण, युवराज सिंह और हरभजन सिंह शिरकत कर सकते हैं। भारत के पूर्व कप्तान और हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष मोहम्मद अजहरूद्दीन के आने की भी संभावना है।
विज्ञापन
उनकी टीम के पूर्व साथी दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने गुरुवार को कहा है कि वह गांगुली को नए रोल में उसी तरह देखने की उम्मीद कर रहे हैं जिस तरह वह अपना खेल खेला करते थे। सचिन ने कहा कि, ''जिस तरह से क्रिकेट खेली है, जिस तरह से उन्होंने बाहर जाकर देश की सेवा की है।
विज्ञापन