फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Sourav Ganguly Birthday former Indian captain ganguly turns 51 check known records as cricketer and captain

Sourav Ganguly Birthday: 51 साल के हुए 'दादा', पूर्व भारतीय कप्तान के नाम दर्ज इन रिकॉर्ड्स को भूल गए होंगे आप

Sat, 08 Jul 2023 08:24 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 08 Jul 2023 08:24 AM IST
विज्ञापन
सार
Sourav Ganguly Birthday: गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में संयुक्त विजेता बनी थी। इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी में उन्होंने भारत को चैंपियन बनाया था। वहीं, 2003 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने टीम को पहुंचाया था।
loader
Sourav Ganguly Birthday former Indian captain ganguly turns 51 check known records as cricketer and captain
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली शनिवार (आठ जुलाई) को 51 साल के हो गए। वह टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तानों में एक हैं। उनके बारे में कहा जाता है कि उन्होंने युवाओं को मौका दिया और नई टीम इंडिया बनाई। उनकी कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाई। गांगुली को माता-पिता 'महाराज' कहते थे। वहीं, इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज जैफ्री बॉयकॉट ने उन्हें 'प्रिस ऑफ कोलकाता' कहा था। उनके ये दोनों नाम काफी मशहूर हुए।


बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांगुली को पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें संचालन निदेशक बनाया था। गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी 2002 में संयुक्त विजेता बनी थी। इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी में उन्होंने भारत को चैंपियन बनाया था। वहीं, 2003 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने टीम को पहुंचाया था। हालांकि, तब खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं हुआ था। 2004 में उनकी कप्तानी में टीम पाकिस्तान गई और वनडे-टेस्ट सीरीज में जीत हासिल की थी।

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
गांगुली की कप्तानी में तैयार हुए ये खिलाड़ी
अपनी कप्तानी के दौरान गांगुली ने कई युवा प्रतिभाओं को तैयार किया और उन्हें मौके दिए। भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल हुए, जो आगे चलकर महान क्रिकेटर बने। 

सौरव गांगुली
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
हम आपको यहां गांगुली के कुछ खास रिकॉर्ड के बारे में बता रहे हैं...
  • सौरव गांगुली उन पांच खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने वनडे में 10 हजार रन, 100 विकेट और 100 कैच लिए हैं।
  • गांगुली आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे।
  • सौरव गांगुली के चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सबसे बड़ा स्कोर (117 रन) बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने साल 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 117 रन बनाए थे।
  • सौरव गांगुली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनके नाम वनडे में लगातार चार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं।
  • सौरव गांगुली को टेस्ट में बेहतरीन कप्तान के रूप में गिना जाता है। उनके नेतृत्व में भारत ने विदेशों में 28 में 11 टेस्ट जीते थे। उनके इस रिकॉर्ड को कोहली ने तोड़ा था।
  • गांगुली वनडे में सबसे ज्यादा रन (11363) बनाने के मामले में नौवें स्थान पर हैं। भारतीयों में वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद तीसरे पायदान पर हैं।
  • सौरव गांगुली के नाम वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड है। गंगुली ने 1999 में टांटन में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed