IPL 2018 में अफगान सुपर स्टार राशिद खान का सिक्का जमकर चल रहा है। शुक्रवार शाम खेले गए दूसरे क्वालिफायर में राशिद खान ने अकेले अपने दम पर केकेआर को हराते हुए अपनी टीम को टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करा दिया। राशिद के इस शानदार खेल के बाद अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी खुद को उनकी तारीफ करने से नहीं रोक पाए।
राशिद खान के खेल पर फिदा अफगानी राष्ट्रपति, पीएम मोदी से कहा- हीरो है राशिद किसी और को नहीं देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता के खिलाफ पहले बल्ले फिर गेंद और बाद में फिल्डिंग से कमाल दिखाने वाले वर्षीय इस धुरंधर की तारीफ में अशरफ गनी ने एक ट्वीट भी किया। अफगानी राष्ट्रपति ने कहा कि हमें राशिद पर गर्व है और भारत ने जो हमारे खिलाड़ियों के लिए किया उसके लिए हम उनके आभारी हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया।
अशरफ गनी ने पीएम मोदी को टैग करते हुए लिखा कि, 'अफगानिस्तान को अपने हीरो राशिद खान पर गर्व है। मैं भारतीय दोस्तों का अफगानी खिलाड़ियों को अपने खेल का जौहर दिखाने के लिए इतना बड़ा प्लेटफॉर्म देने पर तहेदिल से आभारी हूं। राशिद ने साबित किया कि अफगानिस्तान के पास क्या बेस्ट है। वह क्रिकेट वर्ल्ड के लिए एक संपत्ति बने हुए हैं। हम उन्हें (राशिद खान को) जाने (किसी और देश के लिए नहीं खेलने देंगे) नहीं देंगे।
Afghans take absolute pride in our hero, Rashid Khan. I am also thankful to our Indian friends for giving our players a platform to show their skills. Rashid reminds us whats best about Afg. He remains an asset to the cricketing world. No we are not giving him away. @narendramodi
— Ashraf Ghani (@ashrafghani) May 25, 2018
राशिद खान ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेले गए निर्णायक मुकाबले में बल्लेबाजी करते हुए पहले 10 गेंद में नाबाद 34 रन ठोंक डाले। राशिद की आतिशी पारी तब आई थी जब हैदराबाद का 150 के पार जाना भी मुश्किल लग रहा था। उन्होंने अपनी पारी में 4 छक्के और 2 चौके मारे।
गेंदबाजी में भी उन्होंने कमाल दिखाते हुए अपने 4 ओवर के कोटे में 19 रन देकर रॉबिन उथप्पा, क्रिस लिन, आंद्रे रसेल के अहम विकेट झटके। पर्पल कैप की दौड़ में दूसरे नंबर पर चल रहे राशिद को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। अब रविवार को फाइनल में हैदराबाद का सामना धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।