प्रतिक्रियाएं: विराट ने अचानक टी-20 में कप्तानी छोड़ने का किया एलान, बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने बताया निजी फैसला
भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार विराट ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की टी-20 कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया।
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली ने गुरुवार के अपने एक बड़े फैसले से सभी को चौंका दिया। भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में शुमार विराट ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया की टी-20 कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि वह वर्कलोड की वजह से सभी से चर्चा करने के बाद इस फैसले पर पहुंचे हैं कि वह टेस्ट और वनडे में कप्तानी करेंगे और टी-20 की कप्तानी छोड़ेंगे। विराट के अचानक से लिए गए इस फैसले के बाद सोशल मीडिया और कई पूर्व क्रिकेटरों की तरफ से भी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।
बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने विराट के फैसले पर कहा, 'इंडियन टी-20 क्रिकेट टीम में विराट कोहली का योगदान बहुत बड़ा है। इसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह उनका निजी फैसला है और हम उसका सम्मान करते हैं।'
Virat Kohli’s contribution to the Indian T20 cricket team as captain was immense. It can never be forgotten. This is his personal decision and we respect it. @imVkohli @BCCI https://t.co/JtGIcJBkom
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) September 16, 2021
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, 'टीम इंडिया में बतौर कप्तान आपके योगदान के लिए धन्यवाद विराट कोहली। एक युवा प्रतिभा के तौर पर आपने कप्तानी में जो इच्छाशक्ति और दृढ़निश्चय दिखाया है, वो अद्वितीय है। सबसे बड़ी बात जो है वह यह कि आपने किस तरीके से कप्तानी और अपने निजी प्रदर्शन को बनाए रखा।'
Thanks @imVKohli for your contribution as the #TeamIndia captain. As a young talent the focus and determination you have showed as the captain is unmatched. The most impressive aspect was the way of maintaining balance between captaincy and individual performance.
— Jay Shah (@JayShah) September 16, 2021
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दी।
Best wishes for the T20 World Cup. I am sure you will bring glory to the country.
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) September 16, 2021
मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने कहा, उन्हें लगा था कि वह आरसीबी की कप्तानी छोड़ेंगे। लेकिन उम्मीद है कि वह इस फैसले के बाद बतौर बल्लेबाज टी-20 में बल्लेबाज के तौर पर नई उचाईयां छुएंगे।'
Virat's intensity was insane. I had thought he would give up the captaincy of #RCB which would give him two months off as leader. Hopefully this can give his mind the rest it needs and who knows, find him another peak as a T20 batsman.
— Harsha Bhogle (@bhogleharsha) September 16, 2021
तंज या तारीफ
कोहली के 'विराट' फैसले पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि यह विराट का एक बहुत ही निःस्वार्थ फैसला है। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'बहुत बढ़िया... यह एक बहुत ही निःस्वार्थ निर्णय है। यह एक ऐसा फैसला है जो आपको सभी दबावों से थोड़ा दूर रखेगा।
