फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों उठी राहुल द्रविड़ को मैन ऑफ द सीरीज बनाने की मांग, क्या है टीम इंडिया में योगदान?

Wed, 20 Jan 2021 07:47 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 20 Jan 2021 07:47 AM IST
विज्ञापन
Social media Fans thanks Former cricketer and NCA director Rahul Dravid after India historic win against australia
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक अंदाज में मंगलवार को ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट मैच जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस आखिरी और निर्णायक टेस्ट मैच में युवाओं के साथ उतरी टीम इंडिया ने पहली बार गाबा में तिरंगा लहराया। यही नहीं इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी 2-1 से अपने नाम कर ली। 

Social media Fans thanks Former cricketer and NCA director Rahul Dravid after India historic win against australia
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

एक तरफ जहां टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर हर कोई बधाई दे रहा है और इस जीत के लिए कप्तान रहाणे से लेकर कोच रवि शास्त्री तक की तारीफ हो रही है तो वहीं दूसरी तरफ दिग्गज राहुल द्रविड़ भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। हालांकि द्रविड़ खुद सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं हैं बावजूद इसके भारत की इस यादगार जीत के लिए लोग द्रविड़ को श्रेय दे रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्यों भारत की इस जीत में द्रविड़ को याद किया जा रहा है और उनकी किस योगदान को सराहा जा रहा है। 

Social media Fans thanks Former cricketer and NCA director Rahul Dravid after India historic win against australia
ऱाहुल द्रविड़ - फोटो : twitter

दरअसल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में युवाओं के भरोसे उतरी थी। सीरीज में कुल पांच युवाओं ने डेब्यू किया और सभी ने जबरदस्त प्रदर्शन भी किया। आखिरी मैच में भी टीम की जीत में ऋषभ पंत, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, वाशिंगटन सुंदर और शुभमन गिल जैसे युवाओं का ही योगदान रहा। खास बात यहां यह है कि इन सभी युवाओं को तराशने का काम खुद राहुल द्रविड़ ने ही किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Social media Fans thanks Former cricketer and NCA director Rahul Dravid after India historic win against australia
राहुल द्रविड़ - फोटो : twitter

भारतीय टीम की दीवार कहे जाने वाले राहुल द्रविड़ ने संन्यास के बाद भारत की अंडर-19 और इंडिया ए टीम को कोचिंग देने का फैसला किया। उन्होंने इस दौरान 2016 से 2019 तक गिल, पंत, सुंदर, सिराज, पृथ्वी जैसे कई युवाओं को ट्रेनिंग दी और क्रिकेट के गुर सिखाए। उनके मार्गदर्शन में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की। 
 

विज्ञापन
Social media Fans thanks Former cricketer and NCA director Rahul Dravid after India historic win against australia
राहुल द्रविड़-रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

द्रविड़ यही नहीं रुके और उन्होंने खिलाड़ियों की जरूरतों और फिटनेस पर भी ध्यान देना शुरू किया। वह अभी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के निदेशक हैं और यहां पर कई खिलाड़ियों को निखारने में लगे हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed