{"_id":"5e4d62298ebc3ef2633092fa","slug":"smriti-mandhana-says-we-are-the-happiest-team-at-t20-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's T20 World Cup: मंधाना ने कहा, भारतीय टीम सबसे खुश मिजाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's T20 World Cup: मंधाना ने कहा, भारतीय टीम सबसे खुश मिजाज
Wed, 19 Feb 2020 09:58 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 19 Feb 2020 09:58 PM IST
सार
- विश्व कप में भाग ले रही हरमन की टीम की औसत उम्र 23 साल से कम है
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओपनर स्मृति मंधाना ने कहा कि भारतीय टीम महिला टी20 विश्व कप में महज मजबूत दावेदारों में शामिल नहीं है बल्कि युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी से वह टूर्नामेंट की सबसे खुश मिजाज टीम भी है। भारतीय टीम की औसत उम्र 23 साल से कम है।
विज्ञापन
मंधाना ने कहा,'यह ग्रुप सचमुच जानता है कि चीजों का आनंद कैसे उठाना है। यह युवा खिलाड़ियों को सहज बनाने की बात है और मैं भी उनके साथ ऐसी बन गई हूं। हमने काफी डांस किया, काफी गाने गाए और काफी चीजें कीं। मुझे लगता है कि हम विश्व कप की सबसे खुश मिजाज टीम हैं। हालांकि थाईलैंड हमें कुछ चुनौती दे सकती है।'
विज्ञापन
रोड्रिग्ज हैं 'कूल टीम' की सरगना
इस 'कूल टीम' की सरगना जेमिमा रोड्रिग्ज है जो मजाकिया वीडियो बनाती हैं और बेहतरीन गिटार भी बजाती हैं। कभी कभार ड्रेसिंग रूम ऐसा प्रतीत होता है जैसे यह डांस फ्लोर हो। उन्होंने कहा कि अगर आप हमारी टीम की उम्र देखो तो आप इसे महसूस कर सकते हो।
विज्ञापन
इस तरह की युवा टीम को देखते हुए इसमें मजा होना चाहिए। पिछले एक या दो वर्षों में ऐसा ही हो रहा है। मैं ऐसा नहीं कहूंगी कि इससे पहले ऐसा नहीं था लेकिन जब से युवा खिलाड़ी आई हैं स्फूर्ति बढ़ गई है। युवा खिलाड़ी बहुत निडर होती हैं, उन पर कोई दबाव नहीं होता।’ जेमिमा के अलावा शेफाली और ऋचा घोष टीम के इस माहौल में अहम भूमिका निभाती हैं।