{"_id":"68600fb260717873df0f3366","slug":"smriti-mandhana-became-the-second-indian-in-women-s-t20is-to-score-a-hundred-during-match-against-england-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG-W vs IND-W: महिला टी20 में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय बनीं मंधाना, शेफाली के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG-W vs IND-W: महिला टी20 में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय बनीं मंधाना, शेफाली के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी
Sat, 28 Jun 2025 09:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉटिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 28 Jun 2025 09:22 PM IST
सार
मंधाना ने 51 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा और हरमनप्रीत कौर के बाद फटाफट क्रिकेट में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। इस प्रारूप में अब तक सिर्फ दो भारतीयों ने ही शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में शतक लगाया। वह महिला टी20 क्रिकेट में शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। मंधाना ने 51 गेंदों पर सैकड़ा जड़ा और हरमनप्रीत कौर के बाद फटाफट क्रिकेट में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। इस प्रारूप में अब तक सिर्फ दो भारतीयों ने ही शतक लगाए हैं।
विज्ञापन
भारत ने दिया 211 रनों का लक्ष्य
हरमनप्रीत की अनुपस्थिति में कमान संभाल रहीं मंधाना ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया और 62 गेंदों पर 15 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 112 रन बनाए। उनकी इस दमदार पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए। भारत की नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर अभ्यास मैच के दौरान सिर पर लगी चोट के कारण एहतियात के तौर पर इस मैच में नहीं खेल रही हैं जिससे मंधाना यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मंधाना और शेफाली वर्मा ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई। मंधाना जहां शुरुआत से ही लय में दिख रही थीं, वहीं शेफाली संघर्ष करती नजर आ रही थीं।

मंधाना-शेफाली के बीच 21वीं बार हुई 50+ साझेदारी
शेफाली की धीमी बल्लेबाजी के बावजूद मंधाना और शेफाली रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहीं। मंधाना और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 77 रन जोड़े। यह 21वीं बार था जब इन दोनों की सलामी जोड़ी ने 50+ साझेदारी की है। इन दोनों के अलावा किसी ने भी इतनी बार 50+ ओपनिंग साझेदारी नहीं की है। शेफाली और मंधाना ने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली और बेथ मूनी को पीछे छोड़ा जिन्होंने 20 बार 50+ साझेदारी की है। मंधाना और शेफाली ने एक साथ मिलकर 78 पारियों में 36.17 के औसत से 2713 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और 15 अर्धशतक हैं।
भारत के लिए मंधाना के अलावा हरलीन देओल ने 43 रन और शेफाली वर्मा ने 20 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड के लिए लॉरेन बेल ने तीन विकेट जबकि एम आर्लोट और सोफी एक्लेस्टोन ने एक एक विकेट झटका।