{"_id":"61e901da2f1d7f02df38be10","slug":"slice-will-replace-dlf-as-principal-sponsor-of-mumbai-indians-deal-on-90-crore-for-3-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mumbai Indians Sponsor: डीएचएल नहीं स्लाइस होगा मुंबई इंडियंस का मुख्य स्पॉन्सर, तीन साल के लिए करोड़ों में हुई डील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mumbai Indians Sponsor: डीएचएल नहीं स्लाइस होगा मुंबई इंडियंस का मुख्य स्पॉन्सर, तीन साल के लिए करोड़ों में हुई डील
Thu, 20 Jan 2022 12:01 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:01 PM IST
सार
मुंबई इंडियंस के मुख्य स्पॉन्सर के रूप में स्लाइस ने डीएचएल की जगह ली है। अब डीएलएफ की जगह स्लाइस का लोगो मुंबई की जर्सी में दिखेगा। मुंबई इंडियंस और स्लाइस के बीच तीन साल के लिए 90 करोड़ में डील हुई है।
विज्ञापन
स्लाइस मुंबई इंडियंस का नया मुख्य स्पॉन्सर होगा
- फोटो : मुंबई इंडियंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रेडिट कार्ड कंपनी स्लाइस मुंबई इंडियंस की नई मुख्य स्पॉन्सर होगी। स्लाइस ने तीन साल के लिए मुंबई इंडियंस के साथ करार किया है और इसके लिए 90 करोड़ रुपये की डील की है। इससे पहले डीएचएल मुंबई का मुख्य स्पॉन्सर था। अब मुंबई की जर्सी में डीएचएल की जगह स्लाइस का लोगो दिखाई देगा। यह कंपनी हाल ही में बाजार में आई है और पहली बार खेल से जुड़ी किसी टीम को स्पॉन्सर कर रही है। इसके जरिए यह कंपनी लाखों क्रिकेट फैंस के साथ जुड़ सकेगी।
मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। मुंबई ने लिखा "हमारे नए प्रमुख प्रायोजक स्लाइस के साथ नई पारी की शुरुआत करने का समय आ गया है। मुंबई पलटन, आइए हमारे परिवार के नए सदस्य का स्वागत करें।"
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है। मुंबई ने लिखा "हमारे नए प्रमुख प्रायोजक स्लाइस के साथ नई पारी की शुरुआत करने का समय आ गया है। मुंबई पलटन, आइए हमारे परिवार के नए सदस्य का स्वागत करें।"
विज्ञापन
डीएचएल 2021 में ही मुंबई इंडियंस टीम का मुख्य स्पॉन्सर बना था। मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है और इस टूर्नामेंट की सबसे लोकप्रिय टीमों में शामिल है। मुंबई ने सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीता है। मुंबई के बाद चेन्नई ने चार बार यह टूर्नामेंट अपने नाम किया है। साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में मुंबई ने आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी। खास बात यह है कि मुंबई ने ये सभी खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीते हैं।विज्ञापन विज्ञापन
Read more on our partnership with India's leading credit card challenger 👇https://t.co/4WIQe8q9uy — Mumbai Indians (@mipaltan) January 20, 2022